DS NEWS | The News Times India | Breaking News
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
India

गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

Advertisements


देश के अलग-अलग हिस्सों में आज (16 मार्च) मौसम बदला हुआ दिखाई दे रहा है. एक ओर जहां उत्तर-भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार हैं. 

दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत
राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी. अधिकतम तापमान करीब 27-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है.

यूपी में बदला मौसम
उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. सोमवार को कई जिलों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. IMD के मुताबिक सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

लखनऊ में रविवार सुबह से ही मौसम बदला-बदला दिखा. शहर के कई इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई. दिन में बादलों के बीच धूप निकली, जबकि शाम को तेज ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया. अधिकतम तापमान 34 डिग्री से गिरकर 31.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा. बादलों के कारण रात का तापमान बढ़कर 20.6 डिग्री दर्ज किया गया. शाम के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

मौसम बदलने का कारण
मौसम विज्ञान केंद्र अमौसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि उत्तरी पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. पछुआ और पुरवा हवाओं के आपसी टकराव से बादल बनने की प्रक्रिया तेज हुई है, जिसके चलते गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बन रही है.

उत्तराखंड और हिमाचल का मौसम
उत्तराखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. देहरादून और आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है. हिमाचल के शिमला, मनाली और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. पहाड़ी इलाकों में कोहरा देखने को मिल सकता है.

दक्षिण भारत में गर्मी
दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है. कई शहरों में तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दोपहर में गर्मी ज्यादा देखने को मिलेगी. 

ये भी पढ़ें

ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर



Source link

Related posts

Exclusive: ‘सोनू सिंह’ के नाम से बनाई ID, दिल्ली धमाके में आतंकी का कबूलनामा

DS NEWS

‘पावर शेयरिंग जरूरी’, तमिलनाडु में DMK- कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर तनातनी, मणिकम टैगोर ने क्

DS NEWS

CBI ने 1000 करोड़ से ज्यादा की ठगी में 30 आरोपियों पर दाखिल की चार्जशीट, दो चीनी नागरिक शामिल

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy