DS NEWS | The News Times India | Breaking News
फिर बदला मौसम, ठंड बढ़ने के बीच बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें देश का वेदर
India

फिर बदला मौसम, ठंड बढ़ने के बीच बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें देश का वेदर

Advertisements


उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलता दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे. इसके चलते जम्मू-कश्मीर लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. वहीं अगले कुछ हफ्तों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त और फिर 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है. महाराष्ट्र में अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है.

दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज सुबह मौसम आंशिक बादलों के साथ ठंडा रहेगा. सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है. दोपहर में मौसम थोड़ा खुला रहेगा, लेकिन शाम और रात को गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06-08 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. 

यूपी में बदल रहा मौसम
यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी बारिश तो कभी कोहरा आफत बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक 1 फरवरी से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में काले बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उसके बाद इसमें धीरे-धीरे थोड़ा उछाल आएगा. 

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी को पश्चिमी यूपी में मौसम सामान्य होगा. वहीं पूर्वी यूपी के कई जिलों में आज 100 से 500 मीटर की दृश्यता वाला कोहरा नजर आएगा. इसके अलावा 1 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कई शहरों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 2 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे.

कहां-कहां रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक आज कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच के साथ आस पास के जिलों में कोहरा नजर आएगा. मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बदायूं, शाहजहांपुर, सीतापुर, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, गोंडा, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, झांसी, महोबा, कानपुर, बांदा और चित्रकूट में आसमान साफ होगा. 

बिहार में मौसम शुष्क
बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहा है. सबसे अधिक तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस सुपौल में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी मध्य भागों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि शेष भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया. सबसे कम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस भागलपुर के सबौर में दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें

यमुना की सफाई पर अब तक कितने करोड़ रुपये हुए खर्च, सरकार ने संसद में बताया चौकाने वाला आंकड़ा



Source link

Related posts

तेलंगाना में मंत्री कोंडा सुरेखा के घर के बाहर हंगामा, पूर्व ओएसडी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस स

DS NEWS

‘गृह युद्ध कराना चाहते हैं…’ भाजपा नेता गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप

DS NEWS

हिंद महासागर की निगरानी को नई पहचान, नौसेना का IFC अब बना INS अरावली

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy