DS NEWS | The News Times India | Breaking News
भक्ति के पीछे छिपा चोरी का खेल! शिव और काली बनकर लोगों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार
India

भक्ति के पीछे छिपा चोरी का खेल! शिव और काली बनकर लोगों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

Advertisements


West Bengal News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता पुलिस ने एक अनोखे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो देवताओं के वेश में लोगों को चकमा देकर उनकी जेबें खाली करता था. गिरोह के सदस्य कभी मां काली, कभी शिव और कभी अन्य देवी-देवताओं के वेश में शहर के ट्रैफिक सिग्नल या भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खड़े होकर भीख मांगने का दिखावा करते थे. लेकिन असलियत में उनका मकसद लोगों के बटुए और मोबाइल चोरी करना था.

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में चार लोग शामिल थे, जिन्हें हाल ही में हेस्टिंग्स इलाके से गिरफ्तार किया गया. गिरोह के सदस्य गुजरात के आनंद जिले के रहने वाले हैं. उनके नाम अनिल रामजू सालात, धीरू कालोभाई सालात, समीरभाई सालात और राजू कुमार हैं. इस घटना ने सभी को चौंका दिया है.

पार्क स्ट्रीट से दो संदिग्ध गिरफ्तार, तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह सिर्फ कोलकाता में ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों में भी इसी तरीके से अपराध करता था. गिरोह को पकड़ने का सिलसिला तब शुरू हुआ जब गिरीश पार्क थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई. इस मामले में पार्क स्ट्रीट इलाके से दो संदिग्ध, मोहम्मद शाहनवाज और मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया गया.

भगवान के वेश में आए बहुरूपियों से सतर्क रहें

बता दें कि उनसे पूछताछ के दौरान सुराग मिले, जो चार मुख्य आरोपियों तक ले गए. फिलहाल पुलिस पूरे रैकेट की जांच कर रही है और उसके विस्तार की पड़ताल कर रही है. कोलकाता पुलिस ने नागरिकों से भी चेतावनी दी है कि ऐसे बहुरूपियों के सामने सतर्क रहें और धार्मिक विश्वास का लाभ उठाकर चोरी करने वाले लोगों से सावधान रहें.

यह भी पढ़ें –

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कुछ ही घंटे बाद वापस लिया इस्तीफा, अचानक क्यों बदला फैसला?

फेसबुक पर शादी का झांसा देकर महिलाओं को बनाया शिकार, ठगे पैसे, खुद पत्नी ने किया पर्दाफाश



Source link

Related posts

‘ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बनेगा एक मिसाल’, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ब

DS NEWS

अब नहीं चलेगा F-35 और राफेल का जादू, रडार भी खा जाएगा धोखा…भारत का 6th Gen फाइटर जेट देगा दुश

DS NEWS

‘ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की PAK की मदद, अब सरकार चीनी कंपनियों को…’, ओवैसी ने BJP से पूछे ती

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy