DS NEWS | The News Times India | Breaking News
शशि थरूर को मिला पुतिन के साथ डिनर का न्योता, जाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद ने दिया क्लीयर जवा
India

शशि थरूर को मिला पुतिन के साथ डिनर का न्योता, जाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद ने दिया क्लीयर जवा

Advertisements



रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शुक्रवार (5 दिसंबर 2025) को भारत के राष्ट्रपति भवन में डिनर का आयोजन किया गया है. इसमें बिजनेस, पॉलिटिक्स और कल्चर समेत अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. इस बीच कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने बताया उन्हें पुतिन के साथ डिनर का न्योता मिला है.

पुतिन के साथ डिनर के लिए जाएंगे शशि थरूर?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, मुझे विदेश मामलों की कमिटी के चेयरमैन होने के नाते डिनर का न्योता मिला है और मैं जाऊंगा. पहले LOP समेत कई नेताओं को अमंत्रित किया जाता था, जिसका अच्छा इंप्रेशन जाता था.” 

शशि थरूर ने कहा, “पता नहीं किस आधार पर निमंत्रण जारी किए जाते हैं, लेकिन मैं जरूर शामिल हो जाऊंगा. फॉरेन पॉलिसी में हम सभी को एक साथ होना चाहिए क्योंकि हमारे दिल में सिर्फ भारत का हित है इसलिए अपोजिशन का किसी विजिटर से न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण होगा.”

कूटनीति में सिंबॉलिज्म जरूरी: थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ये भी कहा कि कूटनीति में सिंबॉलिज्म और सब्सटेंस दोनों जरूरी हैं. सिंबॉलिज्म हमारी विदेश नीति का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने कहा, “जब प्रधानमंत्री एयरपोर्ट जाते हैं तो वे उन्हें (रूसी राष्ट्रपति पुतिन को) एक प्राइवेट डिनर पर ले जाते हैं और उन्हें रशियन में ट्रांसलेट की हुई गीता देते हैं, ये सभी महत्वपूर्ण सिंबॉलिज्म संकेत हैं.”

100 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (5 दिसंबर 2025) को भरोसा जताया कि भारत और रूस के बीच 100 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य 2030 से पहले ही हासिल कर लिया जाएगा. पुतिन ने अपने वक्तव्य में कहा कि दोनों पक्ष वार्षिक व्यापार को वर्तमान 64 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 100 अरब अमेरिकी डॉलर करने पर विचार कर रहे हैं और रूस भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तेल, गैस, कोयला और अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं का विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता है.



Source link

Related posts

राज्यपालों की शक्तियों पर चल रही थी सुनवाई, तभी आया आरिफ मोहम्मद का नाम तो CJI ने कही ये बात

DS NEWS

‘कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं’, असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिख

DS NEWS

हरियाणा STF की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई, फरार गैंगस्टर अमन भैंसवाला को लाए भारत

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy