DS NEWS | The News Times India | Breaking News
यूपी के हरदोई में नेताजी की ‘लोन वाली डील’ पड़ गई भारी, बैठक से BSP नेता को उठा ले गई CBI
India

यूपी के हरदोई में नेताजी की ‘लोन वाली डील’ पड़ गई भारी, बैठक से BSP नेता को उठा ले गई CBI

Advertisements


यूपी के हरदोई में राजनीति के मैदान में दांव-पेंच लड़ाने वाले बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी के लिए मंगलवार का दिन किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं रहा. नेताजी कछौना के मुसलमाना सपहैया में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी कर रहे थे, तभी दिल्ली और लखनऊ नंबर की चमचमाती गाड़ियों ने दस्तक दी. कार्यकर्ताओं को लगा शायद कोई बड़ा ‘मिशन’ है, लेकिन जब गाड़ियों से CBI की टीम उतरी, तो सबके होश फाख्ता हो गए.

6 घंटे तक चली सीबीआई की पूछताछ

CBI की टीम ने बिना देर किए सुरेश चंद्र चौधरी और उनके एक साथी को हिरासत में लिया और सीधे कछौना रेलवे गेस्ट हाउस पहुंच गई. करीब 6 घंटों तक चली इस हाई-वोल्टेज पूछताछ में नेताजी के पसीने छूट गए. उनके साथी को तो मोबाइल जब्त कर छोड़ दिया गया, लेकिन नेताजी को टीम अपने साथ लखनऊ ले गई है.

महिला की शिकायत पर हुई पूरी कार्रवाई

खबर है कि यह पूरी कार्रवाई सीमा नाम की एक महिला जो कि बघौली थाना क्षेत्र के अछरामऊ की रहने वाली है उनकी शिकायत पर हुई है. आरोप है कि ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ के तहत लोन पास कराने के नाम पर नेताजी ने 50 हजार रुपये की घूस डकारी थी. बेचारी महिला बैंक के चक्कर काटती रही और यहां नेताजी ‘कमीशन’ का खेल खेल गए. जब सीबीआई का शिकंजा कसा, तो बसपा नेता का सुर बदल गया. 

उन्होंने सारा ठीकरा एक बैंक मैनेजर पर फोड़ते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. हालांकि, टीम ने उनकी एक न सुनी और कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें लखनऊ रवाना कर दिया. कछौना कस्बे में इस छापेमारी के बाद से हड़कंप मचा है. लोग चुटकी ले रहे हैं कि ‘युवाओं को उद्यमी बनाने चले थे नेताजी, खुद ही CBI के शिकंजे में आ गए. अब देखना यह है कि लखनऊ पहुंचने के बाद नेताजी इस ‘घूसकांड’ की आग से खुद को कैसे बचा पाते हैं.

यह भी पढ़ें: हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, कहा- मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाया जाए



Source link

Related posts

‘दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को पाताल से भी खोज निकालेंगे और…’, आतंकियों को अमित शाह की वॉर्निं

DS NEWS

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का लगातार 12वां भाषण, 85 गांवों के प्रधान होंगे विशेष अतिथि, 11 हज

DS NEWS

‘रिश्ते सुधारने के लिए सिर्फ एक ट्वीट…’ ट्रंप-मोदी की ‘दोस्ती’ पर शशि थरूर ने कह दी बड़ी बात

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy