DS NEWS | The News Times India | Breaking News
भारत ने खरीदा तेल तो लगा दिया 50% टैरिफ, अब खुद रूस से अंडे खरीदने को मजबूर हुआ अमेरिका
India

भारत ने खरीदा तेल तो लगा दिया 50% टैरिफ, अब खुद रूस से अंडे खरीदने को मजबूर हुआ अमेरिका

Advertisements


व्लादिमीर पुतिन को झुकाने पर तुले अमेरिका को अब रूस के साथ बिजनेस करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. अमेरिका ने इसी साल जुलाई में रूस से मुर्गी के अंडे खरीदे हैं. ये जानकारी रूसी सरकारी समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती ने अमेरिकी सांख्यिकीय सेवा के आंकड़ों का हवाला देते हुए दी है. बताया जा रहा है कि यह आयात 32 वर्षों में पहली बार हुआ है. आखिरी बार अमेरिका ने 1992 में रूस से अंडे खरीदे थे.

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने जुलाई में रूस से मुर्गी के अंडों पर 4.55 लाख डॉलर (करीब 3.8 करोड़ रुपये) खर्च किए. यह कदम उस समय उठाना पड़ा, जब देश में बर्ड फ्लू के चलते पोल्ट्री उद्योग को भारी नुकसान हुआ है और अमेरिका में अंडों की आपूर्ति का संकट पैदा हो गया.

अमेरिका में 1 दर्जन अंडों की कीमत 7 डॉलर तक पहुंची

2025 की शुरुआत में फैले बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण लाखों मुर्गियों की जान गई. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हालात इतने गंभीर थे कि कई स्टोर्स को अंडों पर खरीद की सीमा लगानी पड़ी. फरवरी तक एक दर्जन अंडों की कीमत 7 डॉलर तक पहुंच गई. जुलाई 2025 में अंडे पिछले साल की तुलना में अब भी 16.4% महंगे रहे. 

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने इस संकट के लिए पूर्व बाइडेन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पद छोड़ने से पहले करीब 80 लाख मुर्गियों की अकारण कुर्बानी दी, जिससे स्थिति और बिगड़ी.

अमेरिका और यूरोपीय देशों ने मॉस्को पर लगाए हैं कड़े प्रतिबंध 

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों ने मॉस्को पर कड़े प्रतिबंध लगाए, जिससे रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने, उसकी सैन्य क्षमताओं को सीमित करने और उसे वित्तीय व कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिशें की गईं. 

पाबंदियों के बावजूद 2024 में अमेरिका ने रूस से करीब 3 अरब डॉलर के सामान आयात किए. इनमें उर्वरक (2025 की पहली छमाही में 927 मिलियन डॉलर), यूरेनियम व प्लूटोनियम (755 मिलियन डॉलर) और पैलेडियम जैसे कीमती धातु शामिल हैं. पिछले तीन वर्षों में अमेरिका-रूस व्यापार लगभग 90 प्रतिशत तक गिर चुका है. 

ये भी पढ़ें

मिसाइल, स्टेल्थ ड्रोन, टैंकों से लेकर रोबोट तक… अगले 15 सालों में कैसी भारत की सेना? PM मोदी ने तैयार किया मेगा डिफेंस प्लान!



Source link

Related posts

‘अपने राजकुमार को डिफेंड करने में जुटे…’, चिदंबरम के कॉलम पर BJP का अटैक, जानें क्या कहा?

DS NEWS

गणतंत्र दिवस: ‘ऐट होम’ में दिखा पूर्वोत्तर का रंग, एरी रेशम के शॉल से हुआ अतिथियों का स्वागत

DS NEWS

भारत-ओमान के बीच फ्री ट्रेड डील समझौते पर हुए हस्ताक्षर, देश के लिए खुलेंगे दुनिया के कई बाजार!

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy