DS NEWS | The News Times India | Breaking News
अमेरिका से आए इंजीनियर ने अचानक क्लब के बाहर क्यों उतार दिए सभी कपड़े? वजह जान चौंक जाएंगे आप
India

अमेरिका से आए इंजीनियर ने अचानक क्लब के बाहर क्यों उतार दिए सभी कपड़े? वजह जान चौंक जाएंगे आप

Advertisements


सेंट्रल बेंगलुरु के एक पॉश इलाके में स्थित बेंगलुरु क्लब के बाहर सोमवार (2 फरवरी, 2026) को एक 55 वर्षीय टेक प्रोफेशनल राजेश अनंत ने बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया. राजेश अनंत पर आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से शराब के नशे में बेंगलुरु क्लब के सुरक्षा कर्मियों के झगड़ा किया, एक कार को रोकने की कोशिश की और बाद में उन्होंने अपने सभी कपड़े उतार दिए.

क्या है पूरा मामला?

टीओआई के मुताबिक, राजेश अनंत अमेरिका में अपने परिवार के साथ रहते हैं और वे अपने पिता ए. अनंतरमण से मिलने के लिए बेंगलुरु आए थे, जो बेंगलुरु क्लब के लाइफ मेंबर हैं. दोनों पिता और बेटे ने रविवार (1 फरवरी, 2026) को बेंगलुरु क्लब में डिनर किया. वहीं, क्लब से लौटते समय राजेश अपने मोबाइल फोन क्लब के अंदर ही भूल गए. जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ तब वह अपना मोबाइल लेने वापस क्लब पहुंचे, लेकिन क्योंकि वे क्लब के सदस्य नहीं थे और उनके साथ क्लब का कोई सदस्य नहीं था, इसलिए उन्हें क्लब के अंदर जाने से रोक दिया गया.

दरअसल, क्लब के नियम के मुताबिक, बिना मेंबरशिप के या बिना किसी मेंबर के साथ कोई भी क्लब के परिसर में नहीं जा सकता. इसी बात को लेकर राजेश और क्लब के मैनेजमेंट के बीच तीखी बहस हो गई. उस समय राजेश कथित रूप से नशे में थे. एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना के बारे में बताया कि कुछ देर बाद वह (राजेश) क्लब की दीवार फांदने की कोशिश करते दिखे, हालांकि वे अंदर नहीं जा पाए.’

कपड़े उतारकर किया हंगामा

वहीं, राजेश अगले दिन सोमवार (2 फरवरी, 2026) की दोपहर को एक बार फिर क्लब पहुंचे, लेकिन उन्हें दूसरी बार भी क्लब में घुसने नहीं दिया गया. इसके बाद उन्होंने क्लब कर्मचारियों पर चिल्लाना शुरू कर दिया और मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा.

वहीं, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही राजेश ने अपने सारे कपड़े उतार दिए और क्लब के लावेल रोड गेट पर पूरी तरह नग्न होकर खड़े हो गए. यह स्थिति तब और बिगड़ गई, जब उन्होंने क्लब से बाहर निकल रही एक कार को रोकने की कोशिश की. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में राजेश एक लाल रंग की कार के सामने खड़े दिखाई देते हैं. जब वे रास्ते से हटने को तैयार नहीं हुए, तो एक सुरक्षा गार्ड ने उन्हें पीछे से मारा. इसके बाद कार के ड्राइवर ने अपनी गाड़ी बढ़ा दी, जिससे राजेश कार के बोनट पर चढ़ गए. इसके बाद वे कुछ दूरी के बाद सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं.

पुलिस ने मामले में दर्ज की शिकायतें

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘राजेश नग्न होकर क्लब के स्टाफ और बाद में पुलिस से भी झगड़ते रहे. इसके बाद क्लब के अधिकारियों ने उनके पिता को फोन किया, जो तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस और अन्य लोगों ने उन्हें कपड़े पहनाए और उन्हें वहां से भेज दिया गया.’

बाद में इस मामले में राजेश ने क्लब के सिक्योरिटी गार्ड और कार के ड्राइवर के खिलाफ क्यूब्बन पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि वह घटना के समय शराब के नशे में थे. वहीं, पुलिस ने राजेश के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर बवाल करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने का मामला भी दर्ज किया है.

यह भी पढ़ेंः Bengaluru: बॉयफ्रेंड के साथ मिल पति को मरवाया, फिर किया हिंट एंड रन का नाटक, पोस्टमार्टम ने खोला राज



Source link

Related posts

केरल बस छेड़छाड़ मामला: आरोपी की आत्महत्या के बाद सामाजिक बहस तेज, वीडियो पोस्ट करने वाली महिला

DS NEWS

‘300 किमी दूर से मार गिराया PAK का फाइटर जेट’, IAF चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर किए ये बड़े खुलासे

DS NEWS

‘विभाजन की दोषी, अब नफरत फैलाने में जुटी है’, RSS नेता इंद्रेश कुमार का कांग्रेस पर तीखा हमला

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy