DS NEWS | The News Times India | Breaking News
केंद्र सरकार ने बिहार के IPS अधिकारी विनय कुमार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, NIA के बनाए गए आईजी
India

केंद्र सरकार ने बिहार के IPS अधिकारी विनय कुमार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, NIA के बनाए गए आईजी

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

बिहार कैडर के IPS अधिकारी विनय कुमार को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. बिहार पुलिस में स्पेशल टास्क फोर्स में आईजी (अभियान) के पद पर रहे 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति के लिए उन्हें उनके वर्तमान पद के प्रभार त्याग करने की तिथि से विरमित करने का आदेश जारी कर दिया गया है.

बिहार सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार (6 जनवरी, 2026) को IPS विनय कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित करने से संबंधित अधिसूचना जारी करते हुए उनकी सेवाएं केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप दी है.

2004 बैच के आईपीएस हैं विनय कुमार

विनय कुमार बिहार कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वह बिहार पुलिस के उन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभाई है. IPS विनय कुमार की पहचान एक सख्त, अनुशासित और रणनीतिक सोच रखने वाले अधिकारी के रूप में होती है.

बिहार में अपराध पर नियंत्रण में IPS विनय कुमार की अहम भूमिका

साल 1973 में बिहार की राजधानी पटना में जन्मे विनय कुमार 2004 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित हुए थे. अपने करियर की शुरुआत में विनय कुमार एसपी और डीआईजी जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं. एक युवा अधिकारी के तौर पर ही उन्होंने अपनी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से पहचान बना ली थी. इस दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

वहीं, बिहार पुलिस के आईजी (अभियान) के तौर पर उनके नेतृत्व में बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कई बड़े ऑपरेशन्स को अंजाम दिया. इन ऑपरेशन्स में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर भी शामिल रहे.

यह भी पढ़ेंः वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति का सामने आया भारत कनेक्शन, कई बार आ चुकी हैं आंध्र प्रदेश, जानें कारण



Source link

Related posts

दिल्ली और शिमला पुलिस आपस में क्यों भिड़ी, कब, क्यों और कैसे हुआ टकराव, आगे क्या होगा? जानें सब

DS NEWS

‘जुबिन गर्ग को दिया गया जहर’, गायक के साथ सिंगापुर गए साथी ने SIT को दिए चौंकाने वाले बयान

DS NEWS

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन तेज, मुंबई पुलिस ने 10 को पकड़ा; वापस भेजे जाएंगे ढाका

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy