DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार हमारा…’, कोलकाता में कार्यकर्ता सम्मेलन में क्या बोले अमित शाह
India

‘पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार हमारा…’, कोलकाता में कार्यकर्ता सम्मेलन में क्या बोले अमित शाह

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (31 दिसंबर, 2025) को पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2026 विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनाना है. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भ्रष्टाचार, हिंसा, तुष्टीकरण और कुशासन के खिलाफ जनाक्रोश सत्ता परिवर्तन का सबसे बड़ा संकेत है.

उन्होंने कहा कि ममता सरकार में ‘मां, माटी, मानुष’ तीनों असुरक्षित हैं. भर्ती प्रक्रियाओं से लेकर कल्याणकारी योजनाओं तक तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भ्रष्टाचार के खिलाफ गरीबों और युवाओं में बहुत आक्रोश है. उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल को पहले कम्युनिस्ट और फिर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकारों ने पीछे धकेला है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उद्देश्य ‘सोनार बांग्ला’ बनाना है.

बंगाल में TMC का सूपड़ा साफ होने वाला है- अमित शाह

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘ममता दीदी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कितना भी कहर बरपा लें, बंगाल में उनका सूपड़ा साफ होने वाला है. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत का आधार कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क ही बनेगा.’

उन्होंने कहा, ‘बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर केंद्र में आने वाले 25 सालों तक भाजपा को कोई हिला नहीं सकता. 2016 से 2025 के बीच बंगाल में 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया है, जिनके त्याग को सार्थक करने का समय आ गया है.’

पश्चिम बंगाल में घुसपैठ को लेकर बोले केंद्रीय गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में घुसपैठ को एक गंभीर चुनौती करार दिया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठ पूरे देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिसे तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तुष्टीकरण की राजनीति के कारण पूरी तरह से अनेदखा किया है, लेकिन घुसपैठियों को रोकना ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने आगे कहा कि घुसपैठिए पश्चिम बंगाल के अर्थतंत्र, सुरक्षा तंत्र और संस्कृति पर बोझ हैं, जिन्हें भाजपा सरकार बनते ही चुन-चुनकर निकाला जाएगा.

यह भी पढ़ेंः 



Source link

Related posts

सुदर्शन रेड्डी और लालू यादव की मुलाकात पर रविशंकर प्रसाद बोले- ‘देश की आत्मा की बात करना पाखंड’

DS NEWS

21 हजार सिम बेचीं…CBI के हत्थे चढ़ गया सेल्स मैनेजर, कैसे अपराधियों तक पहुंचाता था SIMs?

DS NEWS

छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने शुरू किया टैक्सीवे M, यात्रियों को मिलेगी ट्रैफिक स

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy