DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘मुझे कोई उम्मीद नहीं…’, बजट से पहले प्रियंका गांधी ने दिया चौंकाने वाला बयान
India

‘मुझे कोई उम्मीद नहीं…’, बजट से पहले प्रियंका गांधी ने दिया चौंकाने वाला बयान

Advertisements


Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी. यह उनका लगातार नौवां बजट होगा. बजट को लेकर आम जनता को महंगाई से राहत की उम्मीद है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

बजट से पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें इस बजट से ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं, लेकिन देखते हैं, क्या होता है.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कही ये बात

केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि सभी लोग यह सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं कि वित्त मंत्री क्या ऐलान करती हैं. उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वे में अच्छी आर्थिक बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है, लेकिन असली सवाल यह है कि क्या इस ग्रोथ के साथ रोजगार भी पैदा होंगे. शशि थरूर ने कहा कि बिना रोजगार वाली ग्रोथ से किसी का भला नहीं होता. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के युवाओं के लिए ज्यादा रोजगार पैदा करने को लेकर सरकार की क्या योजनाएं हैं, यह देखना अहम होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केरल में चुनाव आने वाले हैं और वहां के लिए केंद्र सरकार क्या फायदे देती है, इस पर भी सबकी नजर रहेगी.

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से क्या उम्मीद की जाए. उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ 5 प्रतिशत लोगों के लिए बनता है और सवाल उठाया कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, क्या वह उन पर खरी उतरी है या नहीं.

‘अर्थव्यवस्था में बहुत ही गंभीर और संवेदनशील चुनौतियां हैं’

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था में बहुत ही गंभीर और संवेदनशील चुनौतियां हैं. पिछले एक दशक से नॉमिनल जीडीपी घट रही है. निजी निवेश हो नहीं रहा. GDA आ नहीं रहा. उम्मीद है कि वित्त मंत्री इस स्वीकार करते हुए इसपर रोडमैप बनाएंगी.”



Source link

Related posts

Dharali Cloudburst: देश-दुनिया की बड़ी खबरें | Uttarkashi Weather | Heavy Rain Alert | News @10

DS NEWS

‘योगी खुद को पीएम मोदी का उत्तराधिकारी मानते हैं’, CWC की मीटिंग में बोले खरगे

DS NEWS

इंडिगो संकट के बीच हवाई किराया और रिफंड पर सरकार की सख्ती, एयरलाइंस पर लगे नए नियम

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy