DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘युवाओं के पास नौकरी नहीं…’, बजट पर बोले राहुल, जानें विपक्ष के नेताओं ने क्या दी प्रतिक्रिया
India

‘युवाओं के पास नौकरी नहीं…’, बजट पर बोले राहुल, जानें विपक्ष के नेताओं ने क्या दी प्रतिक्रिया

Advertisements


देश के इतिहास में पहली बार रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया गया. लेकिन इस दौरान विपक्ष की तरफ से इस बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. इधर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने करियर का 9वां बजट पेश किया है. 

इस बार के बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर यानी पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को वित्त वर्ष 2027 में बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ किया गया है. पिछले साल यह 11.2 लाख करोड़ रखा गया था. 

कांग्रेस ने बजट पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
कांग्रेस ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया है. वित्तमंत्री के बजट भाषण को बेहद ही छोटा बताया है. कांग्रेस ने दावा किया गया कि उनके भाषण में खास बातों की कमी थी. 

युवाओं के पास नौकरियां नहीं है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि युवाओं के पास नौकरी नहीं है. मैन्युफैक्चरिंग गिर रही है. इनवेस्टर्स अपना पैसा निकाल रहे हैं. घरेलू बचत तेजी से घट रही है. किसान परेशान हैं, आने वाली ग्लोबल समस्या समेत सभी को नजरंदाज किया गया है. उन्होंने कहा कि एक ऐसा बजट जो किसी भी तरह के सुधार करने से इनकार करता है. भारत के असली संकटों से अनजान है. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट पर क्या कहा? 
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार के पास अब कोई आइडिया नहीं है. बजट में किसी तरह का समाधान नहीं है. उन्होंने कहा, बजट 2026 भारत की कई आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों से निपटने का समाधान नहीं पेश करता है. हमारे किसान अभी भी सार्थक और कल्याणकारी योजना का इंतजार कर रहे हैं. भारत में असमानता ब्रिटिश राज के वक्त से आगे निकल गई है. एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अल्पसंख्यक समुदाय को कोई सहायता नहीं दी गई है. 

जयराम रमेश ने बजट को फीका और नीरस बताया
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बजट केरल के लिए निराशाजनक है. इस साल वहां विधानसभा चुनाव होने हैं. पिछले साल से केरल के लिए एम्स के वादे किए जा रहे हैं. इस बजट में कोई जिक्र नहीं है. केरल पर्यटन, विमानन और हेल्थ सर्विस में योगदान देता है. लेकिन इस राज्य के लिए कुछ भी ठोस आवंटित नहीं किया गया है. इनके अलावा जयराम रमेश ने केंद्रीय बजट को फीका और नीरस बताया है. उन्होंने बजट को उम्मीदों से कम बताया है. 

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर बजट को लेकर कसा तंज
इनके अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर बजट को लेकर तंज कसा है. उन्होंने इसे समझ के बाहर बताया है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो हमें लोटे पर पीतल की परत की चढ़ाकर गहने बनाने पड़ेंगे. यह बजट समझ से बाहर है. इसमें बुनियादी शिक्षा और स्वास्थ्य को नजरंदाज किया गया है. उन्होंने विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए शिक्षा क्षेत्र में बजट बढ़ाने पर जोर दिया. इनके अलावा एसपी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है. हम चाहते हैं, कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि का बजट बढ़ाए.

ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल को एक भी पैसा नहीं दिया
टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. इस बार बंगाल को एक भी पैसा न देने का आरोप उन्होंने लगाया है. उन्होंने कहा है कि बंगाल को एक भी पैसा नहीं दिया गया. सिर्फ एक टैक्स है, जीएसटी. वे हमारा पैसा ले रहे हैं. बातें कर रहे हैं. यह हमारा पैसा है. वह बंगाल से इकट्ठे पैसों का फंड नहीं दे रहे हैं. वह भारत के आर्थिक ढांचे को तबाह करना चाहते हैं. संवैधानिक ढांचे को खत्म करना चाहते हैं. 



Source link

Related posts

‘ब्राह्मण’ शब्द को लेकर अमेरिका-भारत के बीच छिड़ी बहस, TMC से लेकर उद्धव के नेताओं ने भी पीटर न

DS NEWS

‘हिम्मत कैसे हुई…’, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बल्ले से चलाई AK-47 तो भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत

DS NEWS

‘दुर्योधन-दुशासन की जोड़ी को मिलेगी सजा’, बांग्लादेश से लौटी सोनाली खातून से मिलकर केंद्र पर भड

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy