DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Vijay Rally Stampede: TVK चीफ विजय के करीबी पर मामला दर्ज, करूर में भगदड़ को लेकर हुई कार्रवाई
India

Vijay Rally Stampede: TVK चीफ विजय के करीबी पर मामला दर्ज, करूर में भगदड़ को लेकर हुई कार्रवाई

Advertisements



तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलनाडु वेत्री कझगम (TVK) के दो शीर्ष नेताओं के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. TVK के जिन शीर्ष नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें पार्टी प्रमुख विजय के बेहद करीबी माने जाने वाले एन. आनंद का नाम भी शामिल है. यह कार्रवाई तमिलनाडु के करूर जिले में उस रैली के बाद की गई, जिसमें भगदड़ से 40 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हुए.

एन. आनंद, तमिलनाडु वेत्री कझगम (टीवीके) के महासचिव और पुडुचेरी के पूर्व विधायक हैं. आनंद पुडुचेरी विधानसभा की बस्सी सीट से विधायक रह चुके हैं, इसलिए उन्हें बस्सी आनंद के नाम से भी जाना जाता है. पार्टी में आनंद को चीफ विजय के बाद नंबर-2 की हैसियत दी जाती है.

मामले में किन का नाम शामिल, किन धाराओं के तहत लगे आरोप?

इस मामले में टीवीके महासचिव एन. आनंद के अलावा संयुक्त महासचिव सी. टी. निर्मल कुमार, पार्टी के करूर पश्चिम जिला सचिव मथियाझगन और अन्य तीन लोगों के नाम पुलिस ने दर्ज किए हैं.

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की उन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही या लापरवाह से मानव जीवन को खतरे में डालने और लोक सेवक की ओर से जारी आदेश की अवहेलना से संबंधित हैं. इसके अलावा, उन पर तमिलनाडु पब्लिक प्रोपर्टी (प्रिवेंशन ऑफ डैमेज एंड लॉस) एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है.

तमिलनाडु सरकार ने TVK चीफ विजय पर साधा निशाना

तमिलनाडु में डीएमके की नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इस हादसे को लेकर TVK चीफ विजय पर निशाना साधा है. सरकार ने आरोप लगाया है कि उनकी रैली में सुरक्षा के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हुआ, जिसके चलते यह भयानक हादसा हो गया.

राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि आयोजकों ने रैली के दौरान पीने के पानी और खाने की उचित इंतजाम नहीं किए थे, जिसकी वजह से भीड़ में कई लोग बेहोश हो गए.

यह भी पढ़ेंः ‘थलपति विजय ने ठुकराई सलाह’, करूर भगदड़ पर पुलिसा का दावा, बताया क्यों और कैसे बेकाबू हुई भीड़



Source link

Related posts

‘मैं जीना चाहता हूं, लेकिन प्रेशर बहुत है…’, यूपी में BLO ने सुसाइड से पहले बनाया था वीडियो

DS NEWS

पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा पर NIA का एक्शन, 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 4 अ

DS NEWS

पहाड़ी राज्य में बेतरतीब विकास पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, 4 हफ्ते में मांगा जवाब

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy