DS NEWS | The News Times India | Breaking News
सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट, हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय के बड़े वादे
India

सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट, हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय के बड़े वादे

Advertisements


साल 2026 चुनावी साल है. इसी सिलसिले में तमिलनाडु में भी इस साल विधानसभा चुनाव हैं. ऐसे में इस बार राजनीतिक रूप से राज्य में सक्रिय एक्टर और टीवीके पार्टी के अध्यक्ष विजय ने चुनावी वादों का ऐलान किया है. उन्होंने महाबलीपुरम में कई चुनावी वादे किए.

उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार बनने पर हर परिवार को साल में 6 मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर दिए जाएंगे. महिलाओं को हर महीने दिए जाने वाला भत्ता बढ़ाकर 2500 रुपए प्रति महीना कर दिया जाएगा. साथ ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए अलग से विभाग बनाया जाएगा. यह उनकी सीधी देखरेख में काम करेगा.

एक्टर विजय ने कई योजनाओं का किया ऐलान

विजय ने घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे. इस योजना का लाभ राज्य और केंद्र सरकार कर्मचारियों को मिलेगा. इस दौरान उन्होंने अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना की भी घोषणा की. इस योजना के तहत हर परिवार को साल में 6 LPG सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. इसके अलावा उन्होंने अन्नान सीर योजना की भी घोषणा की. इस योजना के तहत बेटियों की शादी के समय दुल्हन को मायके की ओर से परंपरा के रूप में 8 ग्राम सोना और सिल्क की साड़ी दी जाएगी.

बच्चे स्कूल न छोड़ें, अभिभावकों की दी जाएगी मदद

विजय ने एक वेत्री पयानम योजना के तहत महिलाओं को सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया. महिलाओं की सुरक्षा के लिए रानी वेलु नाचियार फोर्स बनाई जाएगी. इसमें महिला फोर्स की अधिकारी सादे कपड़ों और बॉडी कैमरा लगाकर जगह-जगह तैनात रहेंगी. पूरे राज्यों में महिलाओं के लिए इस तरह के 500 स्पेशल टीमें बनाई जाएंगी.

इनके अलावा विजय ने कामराजार एजुकेशन राइट्स योजना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 12 तक कोई भी बच्चा स्कूल न छोड़े. इसलिए हर साल बच्चों के माता पिता को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

महिलाओं से जुड़े अपराध रोकने के लिए बनाए जाएंगे स्पेशल कोर्ट 

महिलाओं को बढ़ते क्राइम से छुटकारा दिलाने के लिए जांच और जल्दी न्याय के लिए अंजलाई अम्मल फास्ट ट्रैक कोर्ट फॉर वीमेन बनाए जाएंगे. पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्मार्ट पैनिक बटन लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे और अच्छी लाइटिंग लगाकर ऐसे क्षेत्र बनाए जाएंगे, जो डार्क स्पॉट न रहे. इसके अलावा आधुनिक कमांड सेंटर भी बनाए जाएंगे.

इनमें राशन की दुकानों, स्कूलों और कॉलेजों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त सैनिटरी पैड भी उपलब्ध कराए जाएंगे. तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चे के लिए थाई मामन गोल्ड रिंग योजना का ऐलान किया है. इसमें नवजात को सरकार की तरफ से सोने की अंगूठी दी जाएगी. इसके अलावा बेबी वेलकम किट भी दी जाएगी. 



Source link

Related posts

110 करोड़ की ठगी केस में ED का बड़ा एक्शन, एनी ग्रुप की 7.30 करोड़ की संपत्तियां अटैच

DS NEWS

रावलपिंडी चिकन टिक्का से बहावलपुरी नान तक, भारतीय वायुसेना ने फूड मेन्यूसे पाक के जख्मों पर नमक

DS NEWS

दिल्ली में लगातार दो रात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गोलीबारी, कनाडा में भी दिखी गैंग की दहशत, सोशल

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy