DS NEWS | The News Times India | Breaking News
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
India

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है. जिले के सुदूर वन क्षेत्र सिंहपुर में भारतीय सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू की थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. 

2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

सेना के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर को चतरू क्षेत्र के मन्द्रल-सिंघूरा के पास सोननार गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई. इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है. सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हो सकते हैं और संयुक्त अभियान के दौरान वे इलाके में फंस गए हैं. 

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं आतंकी

आतंकियों की मौजूदगी पता चलने के बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने चारों ओर से घेर लिया है ताकि आतंकी भागने में सफल न हो सकें. सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकवादियों का एक समूह इलाके में फंसा हुआ है. हालांकि आतंकवादियों की पहचान के बारे में आधिकारिक पुष्टि का अभी भी इंतजार है. सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऑपरेशन आगे बढ़ने पर और जानकारी साझा की जाएगी.

ड्रोन और हेलीकॉप्टर से निगरानी कर रही सेना  

पुलिस और सेना के जवान सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं. मुठभेड़ के दौरान भारी गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं. जैश से जुड़े आतंकियों के पास AK-47 राइफल्स, ग्रेनेड और अन्य हथियार होने की आशंका जताई जा रही है. सुरक्षा बलों ने ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से इलाके की निगरानी बढ़ा दी है. इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने पास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है. किश्तवाड़ प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

ये भी पढ़ें

‘कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं’, असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी



Source link

Related posts

कर्नाटक में सर्वे की आड़ में हो रही जनगणना… केंद्र की दलीलों पर बोला HC- पर हमें सही नहीं…

DS NEWS

‘कुछ लोग स्कूटर पर बैठकर खुद को पत्रकार कहते हैं’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ने कपिल सिब्बल से पू

DS NEWS

लोकसभा में राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, जानें RSS को लेकर क्या कहा?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy