DS NEWS | The News Times India | Breaking News
अवैध संबंध और 2 करोड़ का बीमा! बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
India

अवैध संबंध और 2 करोड़ का बीमा! बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

तेलंगाना के निजामाबाद जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने मानवीय रिश्तों और भरोसे को शर्मसार कर दिया है. एक पत्नी ने अपने अवैध प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को न सिर्फ अपने रास्ते से हटा दिया, बल्कि उसकी मौत को हार्ट अटैक का रूप देकर 2 करोड़ रुपये की बीमा राशि हड़पने की भी कोशिश की. वहीं, इजरायल में बैठे मृतक के भाई की एक छोटी सी शंका ने इस परफेक्ट मर्डर प्लान को ध्वस्त कर दिया.

स्कूल के सहकर्मी के साथ था महिला का अवैध संबंध

यह मामला निजामाबाद जिले के मकलूर मंडल के बोरगाम गांव का है, जहां मृतक रमेश और आरोपी महिला सौम्या की शादी 13 साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं. पुलिस जांच के अनुसार, सौम्या एक निजी स्कूल में कार्यरत थी, जहां उसकी मुलाकाल उसी स्कूल के पीईटी टीचर दिलीप से हुआ. जल्द ही यह परिचय अवैध संबंधों में बदल गया. जब रमेश को इस बात की भनक लगी, तो उसने दोनों को सख्त चेतावनी दी.

बाद में यही चेतावनी रमेश की मौत का कारण बन गई. दरअसल, सौम्या और दिलीप ने रमेश को रास्ते से हटाने का फैसला किया. इसमें दोहरा फायदा था एक तो उनके प्रेम की राह का कांटा निकल जाता और दूसरा, रमेश के नाम पर की गई 2 करोड़ रुपये की बीमा की भारी-भरकम राशि उन्हें मिल जाती.

पड़ोसियों को भरोसा दिलाने के लिए पति की मौत पर किया विलाप

साजिश के तहत सौम्या ने पहले रमेश को खाने में नींद की गोलियां दीं. जब रमेश बेसुध हो गया, तो सौम्या ने तौलिए से गला घोंटकर उसकी जान ले ली. अगली सुबह सौम्या ने विलाप करना शुरू किया और पड़ोसियों व रिश्तेदारों को विश्वास दिलाया कि रमेश की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है. पकड़े जाने के डर से उसने आनन-फानन में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी पूरी कर ली.

जब यह मामला लगभग रफा-दफा हो चुका था, तभी इजरायल में काम करने वाले रमेश के भाई को स्थानीय लोगों के जरिए सौम्य के अवैध संबंधों और रमेश की गर्दन पर मौजूद कुछ चोट के निशानों के बारे में पता चला. उन्हें रमेश की अचानक हुई मौत और जल्दबाजी में किए गए अंतिम संस्कार पर संदेह हुआ. उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शिकायत के बाद शुरू की जांच

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया. फोरेंसिक रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि होते ही पुलिस का शक सौम्या पर गहरा गया. पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान सौम्या और उसके प्रेमी दिलीप ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. उन्होंने स्वीकार किया कि रमेश की हत्या उनके प्रेम संबंधों और बीमा के पैसों के लालच में की गई थी. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ेंः UP में भ्रष्टाचार पर CBI का बड़ा प्रहार, बड़ौदा ग्रामीण बैंक में मारा छापा, मैनेजर गिरफ्तार



Source link

Related posts

‘देश भर में मचा रखी अफरा-तफरी’, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर फिर भड़के राहुल गांधी

DS NEWS

RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार

DS NEWS

17 फरवरी को मुंबई में होंगे आमने-सामने मोदी और मैक्रों! सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार जैसे अहम मुद्दो

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy