DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Kurnool Bus Fire: कुर्नूल बस हादसे में कई जिंदा जले! CM रेवंत रेड्डी ने जताया शोक
India

Kurnool Bus Fire: कुर्नूल बस हादसे में कई जिंदा जले! CM रेवंत रेड्डी ने जताया शोक

Advertisements



आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले के चिन्नाटेकुरु के पास एक दर्दनाक बस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. एक प्राइवेट पैसेंजर बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी तभी बाइक से टकरा गई, जिससे बस में आग लग गई. हादसे में 20 लोगों की मौत गई और कई घायल हो गए. इस घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, सीएम रेवंत रेड्डी ने तत्काल राज्य के प्रधान सचिव और डीजीपी से बात की और घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर चलाने के निर्देश दिए. चूंकि घटनास्थल आंध्र प्रदेश की सीमा के करीब है, उन्होंने आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाकर सभी तरह की आवश्यक मदद पहुंचाने को कहा है. उन्होंने गद्वाल के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को तुरंत घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों की निगरानी करने का सख्त आदेश दिया है.

प्रभावित परिवारों के आगे आए मुख्यमंत्री

प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 5 लाख रुपये का अंतिम संवेदना भत्ता और गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है. साथ ही, लोगों को तत्काल जानकारी और सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. सीएम ने कहा कि सरकार हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें:  बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत





Source link

Related posts

ट्रंप के टैरिफ पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- ‘RSS नहीं बताएगा कि कैसे…’

DS NEWS

इस राज्य में माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी काटेगी सरकार, CM ने किया कानून लाने का ऐलान

DS NEWS

अवैध खनन केस में ED का बड़ा एक्शन, पंजाब के कई जिलों में छापेमारी कर 44 जमीनों को किया अटैच

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy