DS NEWS | The News Times India | Breaking News
स्टॉक मार्केट में लगवाए पैसे, फर्जी ऐप के स्क्रीनशॉट दिखा लगाया चूना, इंजीनियर से ठगे 2.9 करोड़
India

स्टॉक मार्केट में लगवाए पैसे, फर्जी ऐप के स्क्रीनशॉट दिखा लगाया चूना, इंजीनियर से ठगे 2.9 करोड़

Advertisements


Telangana News: तेलंगाना के हैदराबाद में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. स्टॉक मार्केट में अधिक लाभ का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने का एक और मामला सामने आया है. सेरिलिंगमपल्ली के एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी को ऑनलाइन निवेश के झांसे में फंसाकर करीब 2.9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई. पीड़ित ने कर्ज लेकर पैसे दिए और आखिर में पूरी रकम गंवा दी. 

यह घटना पिछले साल नवंबर में शुरू हुई, जब पीड़ित के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात लिंक आया. लिंक में दावा किया गया था कि स्टॉक मार्केट में निवेश करके बड़े लाभ कमाए जा सकते हैं. लिंक पर क्लिक करते ही कर्मचारी एक समूह में जोड़ दिया गया, जहां ‘अनिल गोयल’ नाम के व्यक्ति ने खुद को मार्केट एक्सपर्ट बताते हुए 300% तक मुनाफे का दावा किया.

स्क्रीनशॉट और शुरुआती मुनाफे से जीता भरोसा

ठगों ने नकली स्क्रीनशॉट दिखाए और विश्वास जीतने के लिए पहले 50,000 रुपये के निवेश पर 5,000 रुपये का बोनस भी दिया. इससे पीड़ित को लगा कि यह प्लेटफॉर्म सही है. इसके बाद उसने अपने पास मौजूद रकम के साथ-साथ कर्ज लेकर भी विभिन्न खातों में पैसा भेजना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे यह राशि 2.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

कर्मचारी जिस ऐप का उपयोग कर रहा था, उसमें उसका बैलेंस बढ़ाकर 3.47 करोड़ रुपये दिखाया गया. कर्ज चुकाने के दबाव में जब उसने यह राशि निकालने की कोशिश की, तो ऐप ने भुगतान रोक दिया. अपराधियों ने कहा कि पैसे निकालने के लिए और रकम जमा करनी होगी. इसी वक्त कर्मचारी को समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो चुका है.

पुलिस की चेतावनी: लालच से बचें

पीड़ित ने साइबराबाद साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर दिखने वाले निवेश ऑफर्स पर भरोसा न करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें.



Source link

Related posts

‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, रामलीला मैदान में राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज होंगे

DS NEWS

सिर्फ 55 मिनट में दिल्ली से पहुंच जाएंगे मेरठ, PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जान

DS NEWS

‘आफत’ वाले 24 घंटे, कौंधेगी बिजली, तेज हवाएं, बारिश संग ओले भी गिरेंगे, रेड अलर्ट, यूपी- बिहार, दिल्ली-राजस्थान के मौसम का ताजा अपडेट

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy