DS NEWS | The News Times India | Breaking News
इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए 38 हजार स्मार्टफोन
India

इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए 38 हजार स्मार्टफोन

Advertisements


तेलंगाना सरकार ने राज्य की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. राज्य सरकार ने 38,000 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नए मोबाइल फोन उपलब्ध कराने का फैसला किया है और इसके लिए फोन की खरीद भी पूरी कर ली गई है. इन फोनों के जरिए कार्यकर्ताएं प्रतिदिन पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से 14 प्रकार की जानकारियां दर्ज करेंगी.

पोषण ट्रैकर केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 1 मार्च 2021 को लॉन्च किया गया एक महत्वपूर्ण डिजिटल शासन उपकरण है. यह ऐप आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सेवा वितरण और लाभार्थियों गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, 0-6 वर्ष के बच्चों और किशोरियों का 360 डिग्री दृश्य प्रदान करता है.

ऐप के जरिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रियल टाइम ट्रैक करेंगी ये जानकारी

इस ऐप के ज़रिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं बच्चों का वजन, ऊंचाई, पोषण की स्थिति और टीकाकरण जैसी जानकारियां रियल टाइम में दर्ज कर सकती हैं. कागज़ी रजिस्टरों की जगह अब डिजिटल प्रविष्टियाँ होंगी जिससे पर्यवेक्षक तुरंत डेटा देख सकेंगे  मासिक रिपोर्ट का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा.

पोषण ट्रैकर ऐप में 24 भारतीय भाषाएं उपलब्ध

पोषण ट्रैकर ऐप 24 भाषाओं में उपलब्ध है जिसमें हिंदी और तेलुगु भी शामिल हैं. यह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के भौतिक रजिस्टरों को डिजिटाइज और स्वचालित करता है जिससे उनके कार्य की गुणवत्ता में सुधार होता है. पोषण ट्रैकर ऐप पहले से ही देश भर में 10.12 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को कवर कर रहा है और 2026 तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर इसका पूर्ण क्रियान्वयन लक्षित है.

तेलंगाना में यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य के दूरदराज़ और जनजातीय इलाकों में कुपोषण एक गंभीर समस्या रही है. नए स्मार्टफोन मिलने से आंगनवाड़ी शिक्षिकाएं रोजाना 14 प्रकार की जानकारियां बच्चे का वजन, मां की स्वास्थ्य स्थिति, पूरक पोषण वितरण, गृह भ्रमण, टीकाकरण की स्थिति समेत अन्य विवरण सीधे ऐप में दर्ज कर सकेंगी. यह ऐप कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले इलाकों में भी ऑफलाइन काम करता है डेटा बाद में अपलोड हो जाता है.



Source link

Related posts

पीएम मोदी ने बिहार के पूर्णिया को दी 40,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कांग्रेस और RJD पर जम

DS NEWS

‘मैं तुम्हारा चेहरा तेजाब से जला दूंगा, तुम्हें पता होना चाहिए कि…’, TMC नेता ने BJP विधायक क

DS NEWS

औरंगाबाद रेलवे स्टेशन अब हुआ छत्रपति संभाजीनगर… भारतीय रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy