DS NEWS | The News Times India | Breaking News
टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग, दो डिब्बे खाक, अफरातफरी के बीच शव बरामद
India

टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग, दो डिब्बे खाक, अफरातफरी के बीच शव बरामद

Advertisements


Tatanagar-Ernakulam Express: आंध्र प्रदेश के यलमंचिली में सोमवार ( 29 दिसंबर 2025) को एक बड़ा रेल हादसा हो गया. टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के बी1 और एम2 कोच में अचानक आग लग गई. आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हादसे में बी1 और एम2 कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए. इस हादसे में एक व्यक्ति का शव निकाला गया है, जबकि कई अन्य यात्री बाल-बाल बच गए. आग ट्रेन में सुबह 12 और 1 बजे के बीच लगी.

लोको पायलट ने आग की सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोक दिया. इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया.

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा यलमंचिली के पास हुआ. अधिकारियों को आग लगने की जानकारी सोमवार तड़के 12:45 बजे मिली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के समय प्रभावित कोचों में से एक में 82 यात्री और दूसरे में 76 यात्री सवार थे. उन्होंने कहा, “दुर्भाग्यवश, बी1 कोच से एक शव बरामद हुआ.”

शुरू हुई जांच

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों डिब्बे पूरी तरह जलकर खाक हो गए. वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. सुरक्षा के लिहाज से दोनों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है. घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग बेहद भीषण थी. हताहतों की सही संख्या का पता लगाने और आग लगने के कारण की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है.



Source link

Related posts

‘मदरसों और मौलवियों को 5,713 करोड़ रुपए’, बंगाल के बजट पर भड़के BJP सांसद

DS NEWS

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो NDA जीतेगा कितनी सीटें? सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

DS NEWS

यूपी-बिहार में आई ‘आफत’, कई जिलों में बाढ़ और वज्रपात का कहर, जानें अपने राज्य का मौसम

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy