DS NEWS | The News Times India | Breaking News
तमिलनाडु में 2 बसों की आमने-सामने टक्कर, कम से कम 11 यात्रियों की मौत; कई घायल
India

तमिलनाडु में 2 बसों की आमने-सामने टक्कर, कम से कम 11 यात्रियों की मौत; कई घायल

Advertisements



तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के थिरुपथुर के पास रविवार को दो सरकारी बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. इस दुर्घटना में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की आशंका भी जताई जा रही है. इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

मौके पर पहुंची आपातकालीन टीम

पुलिस ने बताया कि एक बस कराईकुडी जा रही थी जबकि दूसरी मदुरै जा रही थी, तभी तिरुपथुर के पास सड़क पर दोनों बसें आपस में टकरा गईं. टक्कर के बाद कई यात्री गाड़ियों में फंस गए, लेकिन स्थानीय निवासियों और आपातकालीन टीमों ने उन्हें बाहर निकाला.

घायलों को शिवगंगा सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि कुछ यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

एक हफ्ते दो बड़ी बस दुर्घटना

तमिलनाडु में पिछले एक हफ्ते के दौरान दूसरी बार ऐसा हुआ है जब दो बसों की आपस में टक्कर हुई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. राज्य के तेनकासी जिले में सोमवार (23 नवंबर 2025) को दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हुए थे.

मरने वालों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे. मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही बस टकरा गई थी. तब जांच में पता चला था कि गलती ड्राइवर की थी. मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही और तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था.

ये भी पढ़ें : SIR Vs FIR: संसद सत्र से पहले सोनिया-राहुल के खिलाफ केस, विपक्ष देगा साथ या अलग-थलग पड़ जाएगी कांग्रेस?



Source link

Related posts

दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, ट्रैफिक जाम, IGI एयरपोर्ट पर 15 फ्लाइट्स डायवर्ट; इंडिगो-एअर

DS NEWS

‘PM मोदी की गले लगाने की कूटनीति कुआलालंपुर में नहीं दिखी’, कांग्रेस ने किया कटाक्ष

DS NEWS

बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy