DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘दुख पहुंचा हो तो..’ तमिलनाडु BJP अध्यक्ष ने एक्ट्रेस तृषा पर दिए विवादित बयान पर मांगी माफी
India

‘दुख पहुंचा हो तो..’ तमिलनाडु BJP अध्यक्ष ने एक्ट्रेस तृषा पर दिए विवादित बयान पर मांगी माफी

Advertisements


तमिलनाडु में चुनाव से पहले तल्ख बयानबाजी बढ़ गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन के एक बयान पर खूब बवाल मचा है. अब उन्होंने इस अपमानजनक बयान पर खेद जताया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम अभिनेता से नेता बने विजय पर हमले में घसीटा गया था. इस पर अभिनेत्री की ओर से प्रतिक्रिया दी गई थी, अब नयनार नागेंद्रन ने अपने बयान पर खेद जताया है.

क्या बोले थे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक्टर विजय पर निशाना साधते हुए कहा,’मुझे उन पर दया आती है. उन्हें अनुभव नहीं है. उन्होंने पहले तृषा के घर के बाहर जाना चाहिए. उनके परिवार के साथ अच्छे रिश्ते होने चाहिए.’ उन्होंने यह बयान एक्टर विजय के उस दावे के जवाब में दिया था, जिसमें उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रमुख दावेदारी पेश करने की बात कही थी. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विजय की राजनीतिक महत्वकांक्षाओं पर सवाल खडे़ किए थे.

तृषा ने बयान पर जताई आपत्ति

तृषा के लीगल एडवाइजर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान की निंदा की. बयान में कहा गया, “तृषा को कभी ऐसी उम्मीद नहीं थी कि राजनीति के क्षेत्र में बड़े पद पर बैठे किसी व्यक्ति के द्वारा ऐसी अनुचित टिप्पणी की जाएगी. आगे कहा, वह केवल अपने काम से पहचानी जाती हैं, उनका नाम उन मामलों में नहीं घसीटना चाहिए, जिनसे उनका कोई भी संबंध न हो.’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जताया खेद

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अब अपने बयान पर खेद जताया है. उन्होंने कहा, अगर उनके बयान से किसी को दुख पहुंचा हो तो वह इस पर खेद जताते हैं. यह बयान गलती से दिया गया था. हमारी अखिल भारतीय महिला विंग की प्रमुख वनथी श्रीनिवासन और अन्नामलाई ने इस मामले पर मुझसे बात की है. अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं इसके लिए गहरी माफी मांगती हूं.”



Source link

Related posts

ट्रंप के टैरिफ से मुश्किल में भारत की टॉय इंडस्ट्री, हजारों लोगों की नौकरियो पर मंडरा रहा है खत

DS NEWS

ओवैसी को सीमांचल में कितनी मिली सफलता? बिहार चुनाव में AIMIM कहां जीती और कहां हारी, जानें सब

DS NEWS

‘सिर्फ कुछ लोगों का न रहे बोलबाला’, अमेरिकी टैरिफ और रूसी तेल को लेकर एस जयशंकर ने दिया कड़ा सं

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy