DS NEWS | The News Times India | Breaking News
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?
India

वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?

Advertisements


T-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का एक और खिताब जीतने के लिए भारतीय टीम आज न्यूज़ीलैंड के सामने होगी. पूरा देश टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहा है. क्रिकेट प्रेमियों को इस बात की उम्मीद है कि भारतीय टीम पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनेगी. फैंस को बेहद नजदीकी और रोमांचक फाइनल मैच होने की उम्मीद है. 

राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार की मानें तो इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा न्यूजीलैंड के मुकाबले कुछ भारी रह सकता है. हालांकि फाइनल मैच बेहद नजदीकी और रोमांचक होने की उम्मीद है. फलोदी के सट्टा बाजार की चर्चा अकेले देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में होती है. वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को लेकर भी यहां अरबों रुपए का सट्टा लगा होने के दावे किए जा रहे हैं. जानकारों के मुताबिक फलोदी के सट्टा बाजार में भारत और न्यूजीलैंड की जीत की संभावनाओं में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है. दोनों में बस उन्नीस बीस का ही फर्क है. यानी दोनों में से कोई भी टीम चैंपियन बनकर विनर के तौर पर सामने आ सकती है.

भारत पर कितना लग रहा सट्टा
फलोदी के सट्टा बाजार में इस बार सौ रुपये के अनुपात में सट्टा लगाया जा रहा है. टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर भारत पर सट्टा लगाने वालों को 120 से 125 का भाव लग रहा है. यानी अगर भारत की टीम जीतती है तो सौ रुपये दांव पर लगाने वाले को 120 से 125 मिलेंगे. इसी तरह से न्यूजीलैंड की जीत का भाव 130 से 135 रुपए का है. न्यूजीलैंड के जीतने पर उस पर पैसा लगाने वाले को 100 रुपए के बदले 130 से 135 रुपए मिलेंगे. दोनों टीमों की जीत हार की संभावनाओं पर करीब दस फीसदी का ही फर्क है.

किन-किन चीजों पर लगता है सट्टा
फलोदी सट्टा बाजार के सूत्रों के मुताबिक 55 फ़ीसदी सटोरियों ने भारत पर दांव लगाया है, जबकि 45 फीसदी लोग न्यूजीलैंड की जीत की संभावना जता रहे हैं. जीत हार की संभावनाओं के साथ ही कुल रन, टास, पावरप्ले के स्कोर और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सट्टा लग रहा है. ज्यादातर सटोरियों का मानना है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस जीतने पर पहले बैटिंग करना पसंद करेंगे. भारत अगर पहले बैटिंग करता है तो 175 से 180 रन का स्कोर बना सकता है. पावर प्ले में भारत का स्कोर 55 रन के करीब हो सकता है.

किन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा दांव
ज्यादातर सटोरियों को इस बात की उम्मीद है कि इस खिताबी मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव मैच जिताऊ पारी खेल सकते हैं. दोनों विकेट कीपर संजू सैमसन और ईशान किशन से भी लोगों को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. इसके अलावा बोलिंग की बात की जाए तो अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह से लोगों को ज्यादा उम्मीदें हैं. इन पांच खिलाड़ियों पर ही सबसे ज्यादा दांव लगा हुआ है.

फलोदी के सट्टा बाजार की मानें तो खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी. नजदीकी मुकाबले में किसी को भी जीत नसीब हो सकती है. वैसे सटोरियों के मुताबिक भारत का पलड़ा थोड़ा भारी है. फलोदी के सट्टा बाजार में ज्यादातर रकम मैच वाले दिन ही लगती है और वक्त व खेल के साथ भाव भी घटता बढ़ता रहता है. सट्टा बैन और गैर कानूनी होने की वजह से पैसों को चोरी छुपे ही लगाया जाता है.

ये भी पढ़ें

Indian Navy: ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण



Source link

Related posts

भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ

DS NEWS

‘गिरगिट की तरह इतनी बार तो रंग कोई नहीं बदलता, जितनी बार…’, ट्रंप के टैरिफ बम पर क्या बोले बा

DS NEWS

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी तक पूरे करने होंगे, SC ने राज्य निर्वाचन आयोग को दि

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy