DS NEWS | The News Times India | Breaking News
सोनम वांगचुक को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी या नहीं? पत्नी गीतांजलि की याचिका पर कल सुनवाई
India

सोनम वांगचुक को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी या नहीं? पत्नी गीतांजलि की याचिका पर कल सुनवाई

Advertisements



सुप्रीम कोर्ट जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा. इस याचिका के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में उनके पति को हिरासत में लिए जाने को अवैध और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने वाली एक मनमानी कार्रवाई बताया गया है. इस मामले की सुनवाई संभवत: न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की बेंच करेगी.

कोर्ट ने टाल दी थी 24 नवंबर की सुनवाई

बेंच ने 24 नवंबर को मामले की सुनवाई उस वक्त टाल दी थी, जब केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने वांगचुक की पत्नी के जवाब पर अपना पक्ष रखने (रिज्वाइंडर) के लिए मोहलत मांगी. शीर्ष अदालत ने 29 अक्टूबर को वांगचुक की पत्नी की संशोधित अर्जी पर केंद्र और लद्दाख प्रशासन से जवाब मांगा था.

गीतांजलि की याचिका में क्या-क्या?

अर्जी के मुताबिक, ‘हिरासत का आदेश पुरानी प्राथमिकी, अस्पष्ट आरोपों और अनुमानों पर आधारित है, इसका हिरासत के कथित आधारों से कोई सीधा या करीबी संबंध नहीं है. इसलिए इसका कोई कानूनी या तथ्यात्मक औचित्य नहीं है.’

‘शक्तियों का मनमाना इस्तेमाल अधिकारों को दुरुपयोग’

अर्जी में कहा गया है, ‘निरोधक शक्तियों का इस तरह मनमाना इस्तेमाल अधिकार का घोर दुरुपयोग है, जो संवैधानिक स्वतंत्रता और सही प्रक्रिया की बुनियाद को चोट पहुंचाता है. इस प्रकार हिरासत का आदेश इस अदालत द्वारा रद्द किये जाने के योग्य है.’

उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के लिए वांगचुक के कामों या बयानों को किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. वांगचुक को 26 सितंबर को रासुका के तहत हिरासत में लिया गया था.

लद्दाख में हुआ था हिंसक विरोध

ऐसा तब हुआ, जब लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 90 घायल हो गए. सरकार ने उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था.



Source link

Related posts

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स के डिपोर्टेशन पर एक्शन तेज, कब तक भारत लाए जाएंगे 25 की

DS NEWS

Bengal Weather: बंगाल में ठंड ने दिखाए तेवर, कई जगह गिरा पारा, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

DS NEWS

‘फिल्म मेकर्स को पूरी क्रिएटिव फ्रीडम…’, सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर चीन ने जताई आपत्ति त

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy