DS NEWS | The News Times India | Breaking News
SC ने मार्केटिंग घोटाला मामले में एक्टर श्रेयस तलपडे, आलोक नाथ को गिरफ्तारी से सुरक्षा दी
India

SC ने मार्केटिंग घोटाला मामले में एक्टर श्रेयस तलपडे, आलोक नाथ को गिरफ्तारी से सुरक्षा दी

Advertisements


सुप्रीम कोर्ट ने एक संस्था के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के मामले में जांच पूरी होने तक अभिनेता श्रेयस तलपडे और आलोक नाथ को गिरफ्तारी से सोमवार (15 दिसंबर, 2025) को सुरक्षा प्रदान की.

जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस आर महादेवन की बेंच के समक्ष सुनवाई के दौरान श्रेयस तलपडे के वकील ने कहा कि अभिनेता को कंपनी के वार्षिक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बुलाया गया था. वकील ने कहा, ‘मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता. मैंने इसके लिए कभी कोई पैसा नहीं कमाया.’ आलोक नाथ के वकील ने बताया कि अभिनेता किसी भी समारोह में शामिल नहीं हुए हैं और उनकी तस्वीर 10 साल पहले इस्तेमाल की गई थीं.

बेंच ने कहा, ‘अगर कोई शीर्ष अभिनेता या क्रिकेटर किसी कॉर्पोरेट कंपनी के लिए विज्ञापन दे रहा है या ब्रांड एंबेसडर के रूप में दिखाई दे रहा है और वह कंपनी दिवालिया हो जाती है या उसके खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं, तो क्या इसका असर क्रिकेटर या अभिनेता पर भी पड़ेगा?’

कोर्ट ने कहा, ‘हम (तालपडे द्वारा दायर) इस रिट याचिका का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ता के खिलाफ अपराधों की जांच पूरी होने तक हमारे द्वारा जारी की गई गिरफ्तारी से सुरक्षा के अंतरिम आदेश को जारी रखते हैं.’ सुप्रीम कोर्ट श्रेयस तलपडे और आलोक नाथ द्वारा इस मामले में विभिन्न राज्यों में दर्ज प्राथमिकियों को एक साथ जोड़ने के लिए दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था.

सोनीपत निवासी 37 वर्षीय विपुल अंतिल की शिकायत पर श्रेयस तलपडे औ आलोकर नाथ समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. अंतिल ने आरोप लगाया कि दोनों अभिनेताओं ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का प्रचार किया.

दोनों अभिनेताओं के बारे में पुलिस ने कहा, ‘आरोप है कि वे कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे और ऐसे लोगों के बहकावे में आकर लोग निवेश करने के लिए मजबूर हो जाते हैं. शिकायत में उनके नाम दर्ज किए गए हैं. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अब इस बात की जांच की जाएगी कि इसमें उनकी क्या भूमिका थी.’ पुलिस ने आरोप लगाया कि संस्था ने वित्तीय योजनाओं के माध्यम से जनता को धोखा देने का गंभीर अपराध’ किया है.

 

यह भी पढ़ें:-
VB-G RAM G: मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटेगा, विकसित भारत जी राम जी नाम से नया बिल तैयार



Source link

Related posts

NDA में हो गया सीटों का बंटवारा, बिहार की 10 सीटों ने बिगाड़ दिया महागठबंधन का खेल! जानें चौंका

DS NEWS

TVS इंजीनियर अंकित चौहान हत्याकांड: नोएडा सेक्टर-76 मर्डर केस में दो दोषियों को उम्रकैद

DS NEWS

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला : भूपेश और चैतन्य बघेल की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy