DS NEWS | The News Times India | Breaking News
SC ने संपत्तियों के ध्वस्तीकरण का सामना कर रहे याचिकाकर्ताओं को 1 सप्ताह का अंतरिम संरक्षण दिया
India

SC ने संपत्तियों के ध्वस्तीकरण का सामना कर रहे याचिकाकर्ताओं को 1 सप्ताह का अंतरिम संरक्षण दिया

Advertisements



सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में संपत्तियों के ध्वस्तीकरण का सामना कर रहे दो याचिकाकर्ताओं को गुरुवार (4 दिसंबर, 2025) को एक सप्ताह के लिए अंतरिम संरक्षण प्रदान किया और निर्देश दिया कि तब तक पक्षकारों द्वारा यथास्थिति बनाए रखी जाए.

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे उचित आदेश के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएं. याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उनके आवासीय या विवाह हॉल परिसर का आंशिक विध्वंस पहले ही प्राधिकारियों द्वारा किया जा चुका है.

बेंच ने कहा कि वह एक सप्ताह के लिए अंतरिम संरक्षण प्रदान कर रही है क्योंकि आंशिक रूप से ध्वस्तीकरण पहले ही हो चुका है. कोर्ट ने कहा, ‘उपर्युक्त तथ्य पर विचार करते हुए हम आज से एक सप्ताह की अवधि के लिए अंतरिम संरक्षण प्रदान करते हैं और तब तक पक्षकारों द्वारा यथास्थिति बनाए रखी जाएगी.’

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि उसके द्वारा दी गई अंतरिम सुरक्षा याचिका पर विचार करने तथा उसके गुण-दोष के आधार पर स्थगन अर्जी पर सुनवाई करने में हाईकोर्ट पर असर नहीं डालेगी. पीठ ने यह आदेश उस याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया जिसमें अधिकारियों को कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना याचिकाकर्ताओं के आवासीय या विवाह हॉल संरचनाओं को और अधिक ध्वस्त करने से रोकने का अनुरोध किया गया है.

सुनवाई शुरू होने पर पीठ ने याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील से पूछा कि उन्होंने पहले उच्चतम न्यायालय का रुख क्यों किया और इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख क्यों नहीं किया. वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर न्याय के मुद्दे पर विचार किया था.

पीठ ने कहा, ‘अदालत पहले ही विस्तृत फैसला दे चुकी है. फिर उच्च न्यायालय का रुख करें और उस फैसले का लाभ उठाएं. यह क्या है? आपको हर बार (अनुच्छेद) 32 का सहारा क्यों लेना पड़ता है?’ पीठ ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट तात्कालिकता पर विचार नहीं करता. आपको इसका उल्लेख करना होगा.’



Source link

Related posts

Bengal: स्कूल के बच्चों को परिजनों से बिना पूछे CM ममता की सभा में ले गए टीचर, उठे सवाल

DS NEWS

सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक शिकायत दर्ज करने की मांग वाली याचिक

DS NEWS

‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, रामलीला मैदान में राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज होंगे

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy