DS NEWS | The News Times India | Breaking News
सुप्रीम कोर्ट का ममता सरकार को आदेश- मार्च तक दे दें कर्मचारियों का 25% बकाया DA
India

सुप्रीम कोर्ट का ममता सरकार को आदेश- मार्च तक दे दें कर्मचारियों का 25% बकाया DA

Advertisements


पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को साल 2009 से 2019 तक का बकाया महंगाई भत्ता (DA) जारी करे. कोर्ट ने कहा है कि मार्च तक यह राशि कर्मचारियों तक पहुंचा दी जाए. कोर्ट ने इसे कर्मचारियों का वैधानिक अधिकार करार दिया है. 

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि एक बार वैधानिक नियमों के अनुसार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के तहत महंगाई भत्ते की गणना होने के बाद राज्य सरकार ज्ञापन के जरिए इसकी गणना में बदलाव नहीं कर सकता है. 

सुप्रीम कोर्ट ने भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित करने के लिए पूर्व जस्टिस इंदू मल्होत्रा की अध्यक्षता में एक स्पेशल कमेटी बनाई है. कमेटी में हाईकोर्ट के दो रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीश और कैग (CAG) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील पर यह फैसला सुनाया है. राज्य सरकार ने पिछली उन कानूनी हारों के खिलाफ याचिक दाखिल की थी, जिनमें कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया गया.

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस फैसले को आंशिक रूप से बरकरार रखा है, जिसमें बंगाल सरकार को रिवीजन ऑफ पे एंड अलाउंसेज रूल्स (ROPA) में मौजूद AICPI के तहत गणना करके महंगाई भत्ता देने का निर्देश दिया गया था. कोर्ट ने कहा कि ROPA नियमों के तहत परिलब्धियों की गणना के लिए डीए अनिवार्य है. कोर्ट ने राज्य सरकार की उन दलीलों को भी खारिज कर दिया, जिनमें वित्तीय क्षमता का हवाला देकर भत्ते से इनकार कर किया गया था.

यह विवाद साल 2008 में पांचवें वेतन आयोग के बाद बने बंगाल के ROPA रूल्स, 2009 के तहत राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में देरी से जुड़ा है. साल 2016 में कई एंप्यूलॉई यूनियंस ने पश्चिम बंगाल प्रशासनिक न्यायाधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी कि ROPA से AICPI लिंक करने के बावजूद लंबे समय से महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है. 



Source link

Related posts

ट्रंप के टैरिफ के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाया दम, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

DS NEWS

‘जलाने से किताबें चंद, कभी इतिहास नहीं मरता…’, शशि थरूर ने नालंदा यूनिवर्सिटी पर लिखी कविता

DS NEWS

1.8 मैक की रफ्तार, 3000 किमी की रेंज, 6500 KG के हथियार, जानें Tejas Mark 1A की ताकत

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy