DS NEWS | The News Times India | Breaking News
महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर प्रियंका चतुर्वेदी नाराज! अश्विनी वैष्णव को लिख दी चिट्ठी
India

महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर प्रियंका चतुर्वेदी नाराज! अश्विनी वैष्णव को लिख दी चिट्ठी

Advertisements


शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को निशाना बनाकर फैलाए जा रहे अश्लील कंटेंट और AI के गलत इस्तेमाल को लेकर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है. प्रियंका चतुर्वेदी ने खास तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और उसके AI फीचर Grok के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता जताई है.

पत्र में उन्होंने लिखा है कि X पर फर्जी अकाउंट्स के जरिए महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं और Grok को ऐसे आपत्तिजनक प्रॉम्प्ट दिए जा रहे हैं, जिनसे महिलाओं की पोशाक को कम दिखाकर उन्हें यौन रूप से पेश किया जा रहा है. यह सिर्फ फर्जी अकाउंट्स तक सीमित नहीं है. बल्कि उन महिलाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है, जो अपनी तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. उन्होंने इसे पूरी तरह अस्वीकार्य और एआई फीचर का घोर दुरुपयोग बताया है.

Grok को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का बयान

प्रियंका चतुर्वेदी ने ये भी कहा कि सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि Grok ऐसे अनुरोधों का पालन कर इस तरह के व्यवहार को बढ़ावा दे रहा है. यह महिलाओं के निजता के अधिकार का सीधा उल्लंघन है और उनकी तस्वीरों का अनधिकृत उपयोग है, जो न केवल अनैतिक बल्कि आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है. आईटी एवं संचार पर गठित संसदीय स्थायी समिति की सदस्य होने के नाते प्रियंका चतुर्वेदी ने आईटी मंत्री से आग्रह किया है कि इस मुद्दे को X के साथ सख्ती से उठाया जाए और उनके AI ऐप्स में मजबूत सेफगार्ड्स अनिवार्य किए जाएं.

अन्य बड़ी टेक कंपनियों पर खड़े किए सवाल

पत्र में ये भी लिखा है कि इसी तरह के पैटर्न अन्य बड़ी टेक कंपनियों के प्लेटफार्म पर भी दिखाई दे रहे हैं, जिन पर फिलहाल कोई प्रभावी निगरानी नहीं है. प्रियंका चतुर्वेदी ने जोर देकर कहा कि एक राष्ट्र के रूप में इसे प्राथमिकता के आधार पर उठाना जरूरी है, ताकि महिलाएं इन खुले तौर पर हो रहे आपराधिक कृत्यों का शिकार न बनें और उन्हें चुप कराने या सोशल मीडिया से बाहर धकेलने की कोशिश न हों. सांसद प्रियंका उम्मीद जताई है कि MeitY इस मुद्दे को बड़ी टेक कंपनियों के साथ मजबूती से उठाएगा. 

ये भी पढ़ें: Umer Ahmed Ilyasi On Shahrukh: बांग्लादेश हिंसा पर शाहरुख खान से बोले चीफ इमाम उमर इलियासी- ‘देश से माफी मांगें’



Source link

Related posts

राइसिन आतंकी साजिश: हैदराबाद में गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, MBBS डॉक्टर का घर सील

DS NEWS

CJI गवई पर जूता उछालने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ केस दर्ज, बेंगलुरु पुलिस का

DS NEWS

यूपी में ठंड की शुरुआत, बिहार में गर्मी… देश के किन राज्यों में दीवाली पर कैसा रहेगा मौसम?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy