DS NEWS | The News Times India | Breaking News
निष्कासित कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा को कर्नाटक पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
India

निष्कासित कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा को कर्नाटक पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Advertisements


कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के शिडलघट्टा महिला नगर निगम आयुक्त के उत्पीड़न मामले में एक आरोपी निलंबित कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा को गिरफ्तार किया गया है. राजीव गौड़ा पर नगर निगम आयुक्त अमृता गौड़ा को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी. 

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कर्नाटक पुलिस ने सस्पेंड कांग्रेस नेता गौड़ा कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल और नगर निगम आयुक्त को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है. 

कई दिनों से फरार चल रहे थे कांग्रेस के निष्कासित नेता

गौड़ा कई दिनों से फरार चल रहे थे. इसपर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुलिस पर सवाल भी उठाया था और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए थे. इसके बाद गृहमंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने पुलिस को गौड़ा को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. 

उन्होंने बताया था कि मैंने पहले ही दिन पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. हालांकि, आरोपी हिरासत में लिए जाने से पहले ही फरार हो गया. कोई राजनीतिक दबाव या समझौता नहीं है. पुलिस को निर्णायक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.

2023 में इस विधानसभा सीट से कांग्रेस ने बनाया था पार्टी से उम्मीदवार

कांग्रेस ने आरोपों के बीच पिछले हफ्ते गौड़ा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था. उन्हें साल 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चिक्कबल्लापुरा के शिडलाघट्टा निर्वाचन से क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था. इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 

कार्रवाई तब हुई थी जब पार्टी नेता एस मनोहर ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को एक पत्र लिखा था. इसमें कहा गया था कि एक महिला अधिकारी को गाली देने और धमकी देने के लिए गौड़ा को तुरंत सस्पेंड किया जाना चाहिए. 

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा था. बीजेपी ने आरोप लगाया था कि पार्टी गौड़ा को बचाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी से नेता विपक्ष ने कहा था कि खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा राजीव गौड़ा को एक अच्छा आदमी कहकर तारीफ कर रहे हैं. इसपर उन्हें कांग्रेस नेताओं को शर्मिंदा होने की नसीहत दी थी. 



Source link

Related posts

‘कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

DS NEWS

कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ आंदोलन की कार्ययोजना का किया ऐलान, संसद से पंचायत तक होगा संग्राम

DS NEWS

CJI गवई पर जूता उछालने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ केस दर्ज, बेंगलुरु पुलिस का

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy