DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘मैं नेहरू का अंधभक्त नहीं’, पहले प्रधानमंत्री को लेकर बोले शशि थरूर- चीन से हार की वजह…
India

‘मैं नेहरू का अंधभक्त नहीं’, पहले प्रधानमंत्री को लेकर बोले शशि थरूर- चीन से हार की वजह…

Advertisements


कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को कहा कि वह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के फैन हैं, लेकिन उनकी सभी नीतियों का वह समर्थन नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की स्थापना नेहरू ने ही की थी. उन्होंने कहा कि नेहरू की गलतियों को स्वीकार करना आवश्यक है, लेकिन हर चीज के लिए सिर्फ उन्हें जिम्मेदार ठहरा देना गलत है. उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में नेहरू की ओर से लिए गए कुछ फैसले गलत हो सकते हैं, लेकिन हम उन्हें हर चीज के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं.

शशि थरूर केरल लेजिस्लेटिव असेंबली इंटरनेशनल बुक फेस्टीवल में बोल रहे थे, जहां उन्होंने बीजेपी सरकार को लेकर बात की और कहा कि वे नेहरू विरोधी हैं, वे हर चीज के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में नेहरू को जिम्मेदार ठहराना समझ में आता है क्योंकि उनमें नेहरू ने फैसले लिए, लेकिन हर चीज के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा देना गलत है.

शशि थरूर ने कहा, ‘मैं जवाहर लाल नेहरू का फैन हूं, लेकिन मैं उनका अंधभक्त नहीं हूं. मैं उनकी समझ और दृष्टिकोण की बहुत प्रशंसा करता हूं और उनका मैं बहुत सम्मान करता हूं, फिर भी मैं उनके विचारों और नीतियों का शत प्रतिशत समर्थन नहीं करता हूं. उन्होंने बहुत से ऐसे काम किए हैं, जिनके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है. सबसे महत्वपूर्ण बात, वह नेहरू ही थे जिन्होंने भारत में लोकतंत्र स्थापित किया. मैं यह नहीं कहूंगा कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र विरोधी है, लेकिन वे नेहरू विरधी हैं. नेहरू बली का बकरा बन गए हैं.’

शशि थरूर ने कहा कि कई मामलों में बीजेपी सरकार की आलोचना समझ में आती है, जैसे कि 1962 की जंग में चीन से हार, इसका कुछ श्रेय नेहरू के लिए गए फैसलों को भी दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि लेकिन अब वे क्या कर रहे हैं, वे हर चीज के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हैं, चाहे मुद्दा कुछ भी हो. 

 

यह भी पढ़ें:-
बंगाल की खाड़ी से उठ रही ‘आफत’, यूपी-दिल्ली से लेकर बिहार तक बदलेगा मौमस, IMD की चेतावनी



Source link

Related posts

हरिवंश का टिकट कटा, राज्यसभा को मिलेगा नया डिप्टी चेयरमैन? जानें क्या बन रहे हैं समीकरण

DS NEWS

नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

DS NEWS

’42 देश घूमे, मणिपुर नहीं गए’, मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर हमला, दे डाली ये चेतावनी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy