DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘बच्ची से मेरा…’ मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म तो आरोपी साहिल की नानी ने क्या कहा?
India

‘बच्ची से मेरा…’ मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म तो आरोपी साहिल की नानी ने क्या कहा?

Advertisements



मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत मर्डर केस में नया मोड़ आया है. रविवार 24 नवंबर की देर शाम मेडिकल कॉलेज में मुस्कान रस्तोगी ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद बच्ची के असली पिता को लेकर विवाद गहरा गया है. इस बीच परिवार DNA टेस्ट की मांग कर रहा है. जैसे ही बच्ची के जन्म की जानकारी सामने आई, पूरा मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया और सबसे बड़ा सवाल यही उठा आखिर यह बच्ची किसकी है?

जांच में पहले ही खुलासा हो चुका है कि मुस्कान के अपने प्रेमी साहिल के साथ नाजायज संबंध थे. दोनों पर सौरभ की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है. इस कारण अब पितृत्व को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मामले पर सौरभ के परिवार ने कहा अगर बच्ची हमारे बेटे की है तो हम उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पालेंगे, लेकिन अगर वह साहिल की संतान है तो हम उसे नहीं अपना सकते हैं. इसके लिए परिवार लगातार डीएनए टेस्ट की मांग कर रहा है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

सौरभ के जन्मदिन के मौके पर मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया
यह पूरा मामला एक संयोग की वजह से और भी भावनात्मक हो गया. 24 नवंबर वह दिन है, जब सौरभ का जन्मदिन होता था और ठीक इसी दिन मुस्कान ने अपनी बेटी को जन्म दिया. परिवार इसे किस्मत का खेल बता रहा है, लेकिन साथ ही सवाल भी बढ़ गए हैं कि इस जन्म का असली अर्थ क्या है? मामला इससे भी अधिक जटिल तब हो गया जब यह चर्चा उठी कि अगर बच्ची साहिल की हुई तो उसकी परवरिश कौन करेगा? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए मीडिया साहिल की नानी के घर पहुंची तो साहिल की नानी ने कहा, “मैं खुद मजबूर हूं बच्ची से मेरा कोई संबंध नहीं है.”

साहिल की नानी ने भावुक होते हुए कहा कि मैं मुस्कान को जानती तक नहीं. बच्ची कौन है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं. लोग कह रहे हैं कि वह साहिल की बेटी है, लेकिन मैं कैसे मान लूं?” साहिल की नानी ने कहा कि मेरी बेटी नहीं रही साहिल जेल में है. घर वाले भी इस मामले से दूर हो गए हैं. मैं खुद मुश्किलों में हूं. किस-किस का सहारा बनूं? उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी भावनाओं के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं.

कैसे हुआ था सौरभ का मर्डर?
यह मामला मार्च 2025 में सामने आया था. पुलिस की जांच में पता चला कि मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या की. शव के कई टुकड़े किए गए. उन टुकड़ों को नीले प्लास्टिक ड्रम में भरकर सीमेंट से ढक दिया गया. हत्या के बाद दोनों घूमते रहे, होटल्स में रहे और वीडियो भी वायरल हुए. उधर मुस्कान ने खुद को लापता दिखाने का नाटक किया ताकि पुलिस गुमराह हो जाए.

ये भी पढ़ें: चीन ने जिस भारतीय लड़की को 18 घंटे हिरासत में रखा, अब उसकी नई पोस्ट आई सामने, जानें क्या कहा



Source link

Related posts

Karur Stampede: हाईकोर्ट ने TVK नेताओं पर कड़ी टिप्पणी की, विजय को बताया भगोड़ा

DS NEWS

कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर प्रिया शर्मा ? क्या है MIG-21 से उनका कनेक्शन, विदाई में किया ये काम

DS NEWS

Bihar Election Result 2025: बिहार के टॉप सबसे अमीर कैंडिडेट जीते या हारे, जानिए रिजल्ट

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy