DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पुजारी बनकर मंदिर में करता था नशे की खेती, गेंदे के फूल की बगिया में उगा रखा था लाखों का गांजा
India

पुजारी बनकर मंदिर में करता था नशे की खेती, गेंदे के फूल की बगिया में उगा रखा था लाखों का गांजा

Advertisements


तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने आम जनमानस की आस्था को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक मंदिर के पुजारी ने अपनी पवित्र परंपरा और लोगों की आस्था का फायदा उठाकर मंदिर परिसर के अंदर ही अवैध रूप से गांजा की खेती की. शुक्रवार को डीटीएफ (ड्रग टास्क फोर्स) और एक्साइज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नारायणखेड़ मंडल के पांचगांव गांव में यह खुलासा हुआ. आरोपी पुजारी, जो खुद को आध्यात्मिक गुरु बताकर ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहा था, दरअसल एक बड़े नशे के धंधे का सरगना निकला.

DTF ने की छापामार कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी-मेडक और डीपीईओ संगारेड्डी की कड़ी निगरानी में डीटीएफ टीम ने छापा मारा. दंग करने वाली बात यह थी कि आरोपी अवुटि नागय्या (48 वर्ष) ने मंदिर के आसपास लगाई गई गेंदे के फूलों की बगिया का इस्तेमाल पर्दा बनाने के लिए किया. वह गेंदे के पौधों के बीच-बीच गांजा के पौधे उगा रहा था, ताकि किसी को शक न हो. पुलिस ने बताया कि नागय्या सिर्फ खेती ही नहीं कर रहा था, बल्कि फसल काटने के बाद उसे प्रोसेस कर पैकेट्स में भरकर सप्लाई भी करता था.

बड़ी मात्रा में मादक प्रदार्थ जब्त

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए हैं. इनमें 685 गांजे के पौधे, 17.741 किलोग्राम सूखा गांजा और 0.897 किलोग्राम गांजे के बीच शामिल हैं. साथ ही, आर्थिक लेनदेन के सबूत के रूप में 30,000 रुपये नकद, एक डिजिटल वेइंग मशीन और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. जब्त किए गए सामान की कुल अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है.
यह मामला इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि एक धर्मगुरु ने समाज के विश्वास को तोड़ा है. मंदिर की पवित्र भूमि का उपयोग जहरीली खेती के लिए करना समाज के लिए कलंक है. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इस धंधे में अन्य लोग भी शामिल थे और यह नशा कहां-कहां तक पहुंच रहा था. इस गिरफ्तारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोई भी दोषी सुरक्षित नहीं है, चाहे वह किसी भी पद या वेश पर हो.



Source link

Related posts

Kamla Pasand Family News: दीप्ति की आत्महत्या या हत्या..आखिर सच क्या? | Delhi | Breaking

DS NEWS

PM मोदी का बंगाल दौरा, नदिया में रैली को करेंगे संबोधित, कईं परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

DS NEWS

मोदी सरकार ने निकाला ट्रंप के 50% टैरिफ का तोड़! बना लिया तगड़ा प्लान, करने जा रही ये 4 काम

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy