DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘सैम पित्रोदा ने कांग्रेस का असली चेहरा किया बेनकाब’, राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बीजेपी ने
India

‘सैम पित्रोदा ने कांग्रेस का असली चेहरा किया बेनकाब’, राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बीजेपी ने

Advertisements


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आरोप लगाया कि सैम पित्रोदा ने यह खुलासा करते हुए अनजाने में कांग्रेस का असली चेहरा उजागर कर दिया है कि कांग्रेस एक भारत विरोधी और वैश्विक गठबंधन का हिस्सा है. बीजेपीने कहा कि राहुल गांधी अकसर विदेश जाकर संबंधित गठबंधन के कार्यक्रमों में इस उम्मीद के साथ भाग लेते हैं कि उनकी पार्टी इसके समर्थन से केंद्र में सत्ता में वापस आ जाएगी.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पित्रोदा की तरफ से एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में की गई टिप्पणियों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के विदेश विभाग के अध्यक्ष ने खुलासा किया कि पार्टी ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस (GPA) में एक आधिकारिक पद रखती है और राहुल गांधी इसके अध्यक्षीय मंडल का हिस्सा हैं.

कांग्रेस के सूत्रधार ने असली चेहरा उजागर कर दिया: बीजेपी

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता में कहा कि राहुल गांधी के पारंपरिक पारिवारिक सलाहकार और उनकी सोच एवं मनोविज्ञान के सूत्रधार सैम पित्रोदा ने कल एक इंटरव्यू में अनजाने में कांग्रेस का असली चेहरा उजागर कर दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस का हिस्सा है और राहुल गांधी हाल ही में इसकी बैठक में भाग लेने के लिए जर्मनी गए थे.

GPA भारत विरोधी विमर्श गढ़ने में लगा है: BJP

त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि जीपीए उन संगठनों के नेटवर्क से जुड़ा है, जो भारत विरोधी विमर्श गढ़ने में लगे हुए हैं. उन्होंने मांग की कि कांग्रेस को ऐसे समूह में अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए. उन्होंने हाल ही में कांग्रेस नेता की जर्मनी यात्रा के दौरान बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल की अध्यक्ष एवं प्रोफेसर कॉर्नेलिया वोल के साथ मुलाकात का जिक्र किया.

भाजपा नेता ने कहा, ‘राहुल गांधी ने भारत विरोधी ताकतों के समर्थन से सत्ता हासिल करने के दिवास्वप्न देखने शुरू कर दिए हैं, क्योंकि उन्हें कांग्रेस के साथ ऐसी सभी संभावनाएं समाप्त होती दिख रही हैं.’

उन्होंने आरोप लगाया कि वोल, सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी के न्यासियों में से एक हैं. इस यूनिवर्सिटी को अमेरिकी अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस की ओपन सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित किया जाता है.

त्रिवेदी ने कहा, ‘जनवरी 2020 में दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में, जॉर्ज सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लेते हुए कहा था कि उसने दुनिया में नागरिक समाज को पुनर्स्थापित करने और राष्ट्रवादी ताकतों को खत्म करने के लिए एक अरब डॉलर रखे हैं.’

यह उल्लेख करते हुए कि पित्रोदा ने अपने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि जीपीए 110 देशों के लोकतंत्रों का गठबंधन है. भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिमी दुनिया के अलावा, पूर्व में केवल भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और जापान ही लगातार जीवंत लोकतंत्र हैं.

सुधांशु त्रिवेदी बोले- मुझे कांग्रेस से स्पष्ट जवाब चाहिए

उन्होंने कहा, ‘मुझे कांग्रेस से स्पष्ट जवाब चाहिए। ये 110 देश कौन से हैं, जो लोकतांत्रिक राष्ट्रों की आड़ में भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह (भारत) विश्व में लोकतंत्र का उद्गम स्थल है?’



Source link

Related posts

‘दोस्त’ रूस के सपोर्ट में खुलकर उतरा भारत, EU के बैन पर MEA बोला- ‘हम ऐसे एकतरफा प्रतिबंधों को.

DS NEWS

‘मनरेगा थी लूट की गारंटी, लेकिन अब…’, VB-G RAM G को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजि

DS NEWS

कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो होंगे मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री, विधायक दल के चुने गए नेता

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy