DS NEWS | The News Times India | Breaking News
तेलंगाना राइजिंग 2047: राज्यपाल ने की 3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की बात, बोले- दुनिया के सर्व
India

तेलंगाना राइजिंग 2047: राज्यपाल ने की 3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की बात, बोले- दुनिया के सर्व

Advertisements


तेलंगाना के राज्यपाल ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी दृष्टि सामने रखी है. ज्यपाल ने ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ दस्तावेज़ का जिक्र करते हुए घोषणा की कि राज्य का लक्ष्य वर्ष 2047 तक 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है. 

राज्यपाल की ये घोषणा उस समय की गई जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है और तेलंगाना सरकार मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में अपनी दो साल की उपलब्धियों को रेखांकित कर रही है. अपने भाषण में राज्यपाल ने विकास के तीन स्तंभों CURE, PURE और RARE को विस्तार से समझाया. इसके तहत हैदराबाद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल करने के लिए ‘इंडिया फ्यूचर सिटी’ और नेट-जीरो स्मार्ट सिटी की दिशा में काम तेज किया जाएगा.

गिनाए राज्य सरकार के विकास कार्य
इसके साथ ही बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, ड्राई पोर्ट्स और मेट्रो रेल के दूसरे चरण पर विशेष जोर दिया गया है. राज्य सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण को लेकर भी ठोस कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि किसानों के 20,617 करोड़ रुपये के ऋण माफ किए गए हैं और ‘महालक्ष्मी’ योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा और सस्ता गैस सिलेंडर दिया जा रहा है, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिली है. 

राज्यपाल ने बताया कि रोजगार के क्षेत्र में भी सरकार एक्टिव है और अब तक 62,000 से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है. इस अवसर पर राज्यपाल ने संविधान के मूल्यों न्याय, समता और बंधुत्व पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना होगा. 

नशे के खिलाफ अभियान की सराहना की
उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की पहल की भी सराहना की. तेलंगाना को आधुनिक और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों की राज्यपाल ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विकास और कल्याणकारी राजनीति को साथ-साथ लेकर चलने के लिए तेलंगाना सरकार संकल्पित नजर आती है. 

ये भी पढ़ें

Happy Republic Day 2026: नेवी ब्लू कुर्ता, सफेद पायजामा और टाई-डाई पगड़ी, 77वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी के लुक की क्यों हो रही चर्चा



Source link

Related posts

बिहार में PM को अपशब्द कहे जाने पर भड़के अमित शाह, बोले- ‘जितना आप मोदी जी को गाली दोगे…’

DS NEWS

हुबली में चुनावी विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला कार्यकर्ता बोली- ‘पुलिसवालों ने नंगा करके पीटा

DS NEWS

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy