DS NEWS | The News Times India | Breaking News
77वें गणतंत्र दिवस समारोह पर रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, मिल गई इतनी ट्रेनों की बड़ी सौगात
India

77वें गणतंत्र दिवस समारोह पर रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, मिल गई इतनी ट्रेनों की बड़ी सौगात

Advertisements


77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य रेल मुख्यालय में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मध्य रेल के महाप्रबंधक (जीएम) विवेक कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा लाखों यात्रियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.

जीएम विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि मध्य रेल ने 16 अप्रैल 1853 को 33 किलोमीटर की पहली रेल लाइन से अपनी ऐतिहासिक यात्रा शुरू की थी और आज यह 4353 रूट किलोमीटर के विशाल नेटवर्क में परिवर्तित हो चुकी है, जो पांच मंडलों के 499 रेलवे स्टेशनों को जोड़ती है. उन्होंने कहा कि मुंबई उपनगरीय नेटवर्क देश का सबसे व्यस्त और जटिल नेटवर्क है, जहां प्रतिदिन 1,820 ईएमयू लोकल ट्रेनों के माध्यम से 40 लाख से अधिक यात्रियों को सेवाएं दी जा रही हैं.

‘चलाई जाएंगी 14 AC लोकल ट्रेन’ 
जीएम ने जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हार्बर लाइन पर 14 पारंपरिक लोकल सेवाओं को एसी सेवाओं में अपग्रेड किया गया है, जिससे मध्य रेल में एसी ईएमयू सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 94 हो गई है. विवेक कुमार गुप्ता ने इसे मध्य रेल के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 में माननीय रेल मंत्री द्वारा मध्य रेल को पांच व्यक्तिगत पुरस्कार और पांच दक्षता शील्ड से सम्मानित किया गया है. इनमें सिविल इंजीनियरिंग, ब्रिज मेंटेनेंस, सिग्नलिंग और सामग्री प्रबंधन से जुड़ी शील्ड शामिल हैं.

सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयासों के चलते रेल दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट आई है और चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर 2025 तक मध्य रेल में कोई भी बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है. बेहतर संरक्षा उपायों और अनुकरणीय कार्य प्रदर्शन के लिए 109 रेल कर्मचारियों को “महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है.

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए इस वित्तीय वर्ष में 13 फुट ओवर ब्रिज, 35 रोड ओवर ब्रिज और 58 रोड अंडर ब्रिज शुरू किए गए हैं, जबकि 19 लेवल क्रॉसिंग गेट समाप्त किए गए हैं. इसके साथ ही 210 पुलों पर बड़े पैमाने पर मरम्मत कार्य पूरा किया गया है, जो पिछले पांच वर्षों में एक बड़ी उपलब्धि है.

‘171 लोकोमोटिव में लगाई गईं ‘कवच’ प्रणाली’
तकनीकी उन्नयन पर बोलते हुए जीएम ने कहा कि अब तक 171 लोकोमोटिव में ‘कवच’ प्रणाली लगाई जा चुकी है, जिससे ट्रेन संचालन की सुरक्षा और अधिक मजबूत हुई है. सेक्शन क्षमता बढ़ाने के लिए 86.22 किलोमीटर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग और 28 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग शुरू की गई है.
उन्होंने बताया कि पुणे मंडल के अहिल्यानगर–बीड सेक्शन के बीच नई रेल लाइन का उद्घाटन किया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ औद्योगिक और कृषि परिवहन को बढ़ावा मिलेगा. 

कार्यक्रम के समापन पर विवेक कुमार गुप्ता ने सभी रेल कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन और टीमवर्क की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से मध्य रेल भविष्य में भी भारतीय रेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती रहेगी. उन्होंने कर्मचारियों से यात्रियों के प्रति विनम्र, उत्तरदायी और सेवा भाव से कार्य करने की अपील की.

ये भी पढ़ें

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस फ्लाई पास्ट में क्या है खास? जानें लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ की क्यों हो रही चर्चा



Source link

Related posts

पहाड़ों पर न जाएं, आ रही बर्फीली तबाही! सफेद तूफान का ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा

DS NEWS

मर्चेंट नेवी में नाविकों की मौत और गुमशुदगी पर चिंता, संजय सिंह ने जांच की मांग की

DS NEWS

‘हिंदू महिलाओं को वसीयत जरूर करनी चाहिए…’, जानिए- किस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी यह सलाह

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy