DS NEWS | The News Times India | Breaking News
अकबर के सामने नहीं झुकी ये हिंदू रानी, क्यों जंग के मैदान में खुद ही सीने में उतार ली अपनी कटार
India

अकबर के सामने नहीं झुकी ये हिंदू रानी, क्यों जंग के मैदान में खुद ही सीने में उतार ली अपनी कटार

Advertisements

भारत के इतिहास में रानी दुर्गावती का नाम साहस और बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाता है. वे गोंडवाना राज्य की वीरांगना थीं, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ बहादुरी से युद्ध किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए.

रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को कालिंजर किले (बांदा, उत्तर प्रदेश) में हुआ था. उनका जन्म दुर्गाष्टमी के दिन हुआ, इसलिए उनका नाम दुर्गावती रखा गया. उनके पिता राजा कीर्तिसिंह चंदेल थे और वे उनकी इकलौती संतान थीं.

विवाह और राज्य की बागडोर
रानी दुर्गावती का विवाह गोंडवाना के राजा संग्राम शाह के पुत्र दलपत शाह से हुआ. विवाह के केवल चार साल बाद ही राजा दलपत शाह का निधन हो गया. उस समय उनका पुत्र नरायण मात्र तीन वर्ष का था. पुत्र की अल्पायु अवस्था में ही रानी दुर्गावती ने राज्य की बागडोर अपने हाथों में संभाली. वर्तमान जबलपुर उनके शासन का केंद्र था.

मुगलों से युद्ध
1562 में मुगल बादशाह अकबर की सेना ने गोंडवाना पर आक्रमण किया. सैनिकों की संख्या कम होने के बावजूद रानी दुर्गावती ने डटकर युद्ध का सामना किया. शुरुआत में उनकी सेना ने मुगलों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया, लेकिन अगले दिन वे अधिक सैनिकों के साथ लौटे. रानी दुर्गावती अपने सफेद हाथी पर सवार होकर युद्धभूमि में डटी रहीं. युद्ध के दौरान उनका पुत्र घायल हो गया, जिसे उन्होंने सुरक्षित स्थान पर भिजवाया. उनके पास मात्र 300 सैनिक शेष रह गए और स्वयं वे गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं.

रानी दुर्गावती का बलिदान
घायल अवस्था में उनके सैनिकों ने उनसे जान बचाने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने पीछे हटने से मना कर दिया. उन्होंने अपने दीवान आधार सिंह से प्राण लेने को कहा, परंतु वे ऐसा नहीं कर सके. अंततः रानी दुर्गावती ने अपनी कटार अपने सीने में भोंककर बलिदान दे दिया. उनका बलिदान मातृभूमि और आत्मसम्मान की रक्षा का प्रतीक माना जाता है.

विरासत और प्रेरणा
रानी दुर्गावती का साहस और बलिदान आज भी लोगों को प्रेरित करता है. उन्हें भारत की महान वीरांगनाओं में गिना जाता है और उनकी तुलना महाराणा प्रताप जैसे योद्धाओं से की जाती है. गोंडवाना की यह वीरांगना भारतीय इतिहास में अमर गाथा बन गईं.

ये भी पढ़ें: अक्टूबर में सताएगी मई-जून वाली गर्मी, उससे पहले होगी बारिश, दिल्ली-यूपी समेत अन्य राज्यों का मौसम अपडेट जानें

Source link

Related posts

अरावली को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, संरक्षित होगी पर्वतमाला, खनन पर रोक

DS NEWS

रेलवे, रिंग रोड, बिजली प्रोजेक्ट से लेकर EV हब तक… आज से गुजरात दौरे पर PM मोदी, 5400 करोड़

DS NEWS

यहां बुने जाते हैं राष्ट्र के सपने, हुबली का वो इकलौता केंद्र, जहां से आता है लाल किले वाला तिर

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy