Ram Gopal Varma Statement: बॉलीवुड के ‘कॉन्ट्रोवर्सी किंग’ राम गोपाल वर्मा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. जब पूरी दुनिया ईरान-अमेरिका, जिसमें इजराइल का समर्थन भी शामिल है, के बीच चल रहे युद्ध से डरी हुई है, तब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया.
‘जीसस बनाम अल्लाह’ की लड़ाई बताया युद्ध
राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, “अमेरिका और ईरान के बीच की जंग असल में जीसस और अल्लाह के बीच की लड़ाई है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि जो जीतेगा, वह उसी धर्म में धर्म बदल लेंगे. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.”
गंभीर हालात के बीच आया बयान
यह बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में हालात बहुत खराब हैं. अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है. हजारों निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है. तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. कई देशों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है और परमाणु युद्ध का खतरा भी जताया जा रहा है. दुनिया भर के नेता शांति की अपील कर रहे हैं. लाखों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं और मानवीय संकट लगातार गहराता जा रहा है. ऐसे गंभीर माहौल में RGV का यह मजाक लोगों को ठीक नहीं लगा.
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट को 8 लाख से ज्यादा बार देखा गया. हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और कई यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने लिखा कि “सर, युद्ध मजाक नहीं है. लोग मर रहे हैं.” एक यूजर ने कहा, “RGV साहब, फिल्मों में तो आप डरावनी कहानियां दिखाते हैं, असल जिंदगी में भी यही पागलपन क्यों?” कई लोगों ने उन्हें असंवेदनशील और बेतुका तक कहा.
पहले भी रहे हैं विवादों में
राम गोपाल वर्मा अपनी अलग सोच और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वे कई बार राजनीति, फिल्म जगत और समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलते रहे हैं. उनके कई ट्वीट अबिपी ली पहले भी विवादों में रहे हैं और इसी वजह से वे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं.
लेकिन इस बार मामला बहुत संवेदनशील है. जब लोग अपने परिवार के सदस्यों को खो रहे हैं और हालात बेहद दुखद हैं, तब इस तरह का बयान कई लोगों को आहत कर गया.
युद्ध के असर से पूरी दुनिया परेशान
ईरान और अमेरिका के बीच टकराव का असर सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं है. इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. तेल, व्यापार, सुरक्षा और आम लोगों की जिंदगी पर इसका सीधा असर दिख रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या राम गोपाल वर्मा को हालात की गंभीरता का अहसास नहीं है, या फिर यह सिर्फ ध्यान खींचने की कोशिश है. उनकी फिल्में अक्सर समाज को सोचने पर मजबूर करती हैं, लेकिन उनके ट्वीट कई बार उल्टा असर छोड़ देते हैं.
(इनपुट शेख मोहसिन)


