DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘लापता हो गए जगदीप धनखड़’, कपिल सिब्बल बोले- क्या हैबियस कॉर्पस दाखिल करें?
India

‘लापता हो गए जगदीप धनखड़’, कपिल सिब्बल बोले- क्या हैबियस कॉर्पस दाखिल करें?

Advertisements


राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार (9 अगस्त, 2025) को पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपना इस्तीफा देने के बाद से लापता हैं. उनके ठिकाने के बारे में कुछ पता नहीं है. वहीं, जगदीप धनखड़ के बारे में बोलते हुए सिब्बल ने गृह मंत्रालय पर भी तंज कसा है.

कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा, “पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के इस्तीफे के बाद हमें उनके ठिकाने के बारे में कुछ पता नहीं है. मैंने पहले लापता लेडीज (हिंदी फिल्म) के बारे में सुना था, लेकिन यह पहली बार है जब मैंने ‘लापता’ उपराष्ट्रपति के बारे में सुना है.”

पूर्व उपराष्ट्रपति की रक्षा विपक्ष को करनी होगी- सिब्बल

सिब्बल ने कहा, “अब तो लगता है कि विपक्ष को ही उनकी (पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ की) रक्षा करनी पड़ेगी. मैंने पहले उन्हें फोन किया था; तो उनके निजी सचिव (PA) ने कॉल उठाया और कहा कि वह अभी आराम कर रहे हैं. इसके बाद किसी ने फोन नहीं उठाया.

किसी का फोन नहीं उठा रहे जगदीप धनखड़

कांग्रेस सांसद ने कहा, “कई अन्य नेताओं ने भी यही बात कही है वह (जगदीप धनखड़) फोन नहीं उठा रहे हैं. तो हम क्या करें? क्या हमें हैबियस कॉर्पस दायर करनी चाहिए या कुछ और? गृह मंत्रालय को इस संबंध में जानकारी मिली होगी, इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस पर बयान देना चाहिए. मैं पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बारे में चिंतित हूं.”

मानसून सत्र के पहले दिन जगदीप धनखड़ ने दिया था उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पिछले महीने 21 जुलाई को अचानक अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी. 21 जुलाई को संसद में मानसून सत्र की शुरुआत हुई थी. जगदीप धनखड़ राज्यसभा के सभापति के तौर पर पहले दिन की कार्यवाही के लिए सदन में उपस्थित भी हुए थे. लेकिन पहले दिन की कार्यवाही खत्म होने के बाद जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई, 2025 की रात स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा भेजकर तत्काल अपना पद छोड़ने की बात कही.

यह भी पढ़ेंः ‘शिकायत का इंतजार नहीं, जांच करें’, राहुल गांधी के सपोर्ट में उतरे ये पूर्व CEC, चुनाव आयोग से कह दी बड़ी बात



Source link

Related posts

Jagdeep Dhankhar resigns Live: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, कपिल सिब्बल बोले- ‘हमारे बी

DS NEWS

Andhra Pradesh: पेरियाकुलम में दर्दनाक हादसा! कार खाई में गिरने से बाप-बेटे की मौत

DS NEWS

आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, असम CM बोले- ‘चिकन नेक पर IAF की ताकत उड़ा देगी दुश्मनों की नींद’

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy