DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘ये आपकी ही जवाबदेही…’, टैरिफ पर राहुल गांधी का PM मोदी पर अटैक, कसा ‘डेड इकोनॉमी’ वाला तंज
India

‘ये आपकी ही जवाबदेही…’, टैरिफ पर राहुल गांधी का PM मोदी पर अटैक, कसा ‘डेड इकोनॉमी’ वाला तंज

Advertisements


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने अमेरिकी टैरिफ के कारण भारतीय कपड़ा उद्योग को हो रहे नुकसान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने शुक्रवार (23 जनवरी 2026) को कहा कि उन्हें (पीएम मोदी) अपनी कमजोरी का असर अर्थव्यवस्था पर और नहीं पड़ने देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ एक ऐसा व्यापार समझौता होना चाहिए जिसमें भारतीय व्यवसाय और मजदूरों को तवज्जो मिले.

कांग्रेस सांद राहुल गांधी ने हाल ही में गुरुग्राम के पास मानेसर में एक कपड़ा फैक्ट्री का दौरा किया और इसका वीडियो उन्होंने शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया. राहुल ने कहा, ‘मोदी जी, आपकी जवाबदेही बनती है, कृपया इस मामले पर ध्यान दीजिए.’

अमेरिकी टैरिफ का कपड़ा उद्योग पर पड़ रहा असर: राहुल गांधी

उन्होंने कहा, ‘भारत का कपड़ा उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था में रोजगार देने के मामले में दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है. हमारे कपड़े दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं और हमारे दर्जियों की कारीगरी का सच में कोई मुकाबला नहीं है.’ कांग्रेस नेता ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के कारण कपड़ा उद्योग बहुत अनिश्चितता का सामना कर रहा है.

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘अमेरिका ने 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. यूरोप में कीमतें गिर रही हैं, बांग्लादेश और चीन से कड़ा मुकाबला है, हमारे कपड़ा उद्योग और कपड़ा निर्यातक हर तरफ से पिस रहे हैं. इसका सीधा असर नौकरियों पर पड़ रहा है. फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, खरीद घट रही है और पूरे क्षेत्र में खलबली है.’ये आपकी ही जवाबदेही...', ट्रंप के 50% टैरिफ पर राहुल गांधी का PM मोदी पर अटैक, फिर कसा 'डेड इकोनॉमी' वाला तंज

राहुल गांधी ने फिर कसा ‘डेड इकोनॉमी’ वाला तंज

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘पीएम मोदी ने कोई राहत नहीं दी है और न ही टैरिफ के बारे में बात की है, जबकि 4.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां और लाखों बिजनेस दांव पर लगे हैं. नौकरियों का नुकसान, कारखानों का बंद होना और ऑर्डरों में कमी आना हमारी डेड इकोनॉमी की वास्तविकता बन चुकी है.’ उनके मुताबिक, इस क्षेत्र में काम करने वालों को उन्हें बस एक ऐसी सरकार चाहिए जो उन्हें वास्तविक सहयोग दे.

राहुल गांधी ने कहा, ‘यह बहुत जरूरी है कि भारत अमेरिका के साथ एक ऐसा व्यापार समझौता करे जिसमें भारतीय उद्योग और भारतीय मजदूरों को वरीयता मिले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी कमजोरी का असर हमारी अर्थव्यवस्था पर और नहीं पड़ने देना चाहिए.’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले साल भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी कहा था, जिसका कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने समर्थन किया था. राहुल गांधी ने कहा था कि भारत डेड इकोनॉमी है और इसके लिए पीएम मोदी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा था, ‘देश की आर्थिक स्थिति सबको दिख रही है, बस प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को नहीं दिख रही. अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है. मुझे खुशी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सच्चाई बताई है.’





Source link

Related posts

अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा हमला! बंगाल चुनाव से पहले आनंदपुर अग्निकांड को लेकर घेरा

DS NEWS

‘ऑपरेशन सिंदूर ने एक न्यू नॉर्मल स्थापित किया’, बोले सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

DS NEWS

पाक के लिए बुरी खबर! इंडियन एयरफोर्स को मिला पहला स्वदेशी फाइटर जेट, आसमान में गरजा तेजस Mk1A

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy