DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी आदित्य सूद सहित तीन को मिली नियमित जमानत
India

पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी आदित्य सूद सहित तीन को मिली नियमित जमानत

Advertisements


सुप्रीम कोर्ट ने पुणे के बहुचर्चित पोर्श कार दुर्घटना मामले में एक बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी आदित्य अविनाश सूद को नियमित जमानत दे दी है. इस मामले में कुल 10 आरोपियों में से आदित्य सूद एक मुख्य आरोपी थे. उनके साथ ही कोर्ट ने आशीष मित्तल और अमर गायकवाड़ को भी जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है.

यह मामला 19 मई 2024 की रात का है, जब पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक नाबालिग द्वारा कथित तौर पर नशे की हालत में चलाई जा रही पोर्श कार ने दो आईटी प्रोफेशनल्स को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. 

52 वर्षीय आदित्य अविनाश सूद और 37 वर्षीय आशीष सतीश मित्तल को पिछले साल 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. उन पर आरोप था कि दुर्घटना के समय कार में मुख्य आरोपी नाबालिग के साथ मौजूद दो अन्य नाबालिगों के ब्लड सैंपल की उन्होंने अदला-बदली की थी ताकि जांच को प्रभावित किया जा सके.

अदालत में आदित्य सूद की ओर से सीनियर एडवोकेट प्रशांत पाटिल और एडवोकेट आबिद मुलानी पेश हुए. जमानत की पुष्टि करते हुए एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने बताया कि कोर्ट ने राहत देते हुए कुछ शर्तें भी रखी हैं. उन्होंने कहा कि उनके क्लाइंट जांच एजेंसी को पूरी तरह सहयोग करेंगे और सबूतों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी.

बता दें कि इस मामले ने पूरे देश में काफी सुर्खियां बटोरी थीं, खासकर ब्लड सैंपल बदलने और जांच को गुमराह करने के प्रयासों को लेकर पुलिस और प्रशासन पर कई सवाल उठे थे.



Source link

Related posts

क्या सच बोल रहा था विपिन भाटी? निक्की मर्डर केस में हुआ ऐसा खुलासा, उलट जाएगा पूरा मामला

DS NEWS

‘यह हमारे संकल्प और प्रयासों का प्रतीक’, कर्तव्य भवन के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

DS NEWS

महागठबंधन की इस पार्टी ने डुबा दी लुटिया, पिछली बार से आधे पर पहुंची यह पार्टी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy