DS NEWS | The News Times India | Breaking News
प्रियंका गांधी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से क्यों मांगी माफी? टैग करके लिखा- ‘वो बहुत…’
India

प्रियंका गांधी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से क्यों मांगी माफी? टैग करके लिखा- ‘वो बहुत…’

Advertisements



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार (7 अक्तूबर 2025) को कहा कि केरल में डेयरी किसानों के एक समूह के उनका संवाद हुआ और इस दौरान उनकी मुलाकात आलिया भट्ट नाम की एक गाय से हुई. वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने केरल के कोडेनचेरी स्थित एक डेयरी फार्म में डेयरी किसानों के साथ अपनी हालिया बातचीत के बारे में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस असामान्य मुलाकात का जिक्र किया.

कांग्रेस नेता ने बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को टैग करते हुए कहा, ‘एक बेहद प्यारे परिवार की तरफ से संचालित डेयरी फार्म में डेयरी किसानों के एक समूह से मुलाकात हुई और आलिया भट्ट नाम की एक गाय से भी मुलाकात हुई. आलिया भट्ट से माफी चाहती हूं, लेकिन वह वाकई बहुत प्यारी थी.’ उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से डेयरी किसान कई मुश्किलों से जूझ रहे हैं और उनमें से कई अपना गुजारा भी नहीं कर पा रहे हैं.

पशु चिकित्सा दवाओं की बढ़ती कीमत
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखकर उन्हें पशु चिकित्सा दवाओं की बढ़ती कीमतों, पर्याप्त बीमा कवरेज की कमी और अच्छी गुणवत्ता वाले पशु चारे की उपलब्धता में आने वाली कठिनाइयों सहित कई समस्याओं से अवगत कराना चाहती हूं. कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा, ”मैं उन सभी किसानों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे इन मुद्दों को समझाने में अपना समय दिया. मैं हर संभव मदद करूंगी.”

ये भी पढ़ें: प्रोजेक्ट हिमांक के तहत BRO ने फिर से बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड का किया निर्माण





Source link

Related posts

5000 KM रेंज और आवाज से 24 गुना तेज स्पीड… भारत की पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्

DS NEWS

चीन सीमा से सटी एलएसी पर 17 हजार फीट पर स्पेशल फोर्सेज का अंडरवाटर युद्धाभ्यास

DS NEWS

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 24 घंटे से भूखे फंसे यात्री, इंडिगो की 197 उड़ानें रद्द, कब खत्म होगा संकट

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy