DS NEWS | The News Times India | Breaking News
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड अवीवा संग इंगेजमेंट, जानें कौन हैं
India

प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड अवीवा संग इंगेजमेंट, जानें कौन हैं

Advertisements


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, रेहान वाड्रा ने सात साल से डेट कर रहे अवीवा बेग को हाल ही में प्रपोज किया. अवीवा ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को लेकर अपनी सहमति जता दी है. सूत्रों के अनुसार, अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली का रहने वाला है.

कब करेंगे शादी?
रेहान और अवीवा की शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि शादी से जुड़ा फैसला दोनों परिवार आपसी सहमति और सुविधा के अनुसार करेंगे.

जानें कौन हैं अवीवा बेग 

अवीवा बेग भी एक फोटोग्राफर हैं.  पिछले पांच वर्षों में अवीवा बेग ने कई प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है. वर्ष 2023 में उन्होंने मेथड गैलरी के साथ ‘यू कैनॉट मिस दिस’ प्रदर्शनी में अपने काम को पेश किया. इसी साल इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के तहत भी ‘यू कैनॉट मिस दिस’ प्रदर्शनी में उनकी कला देखने को मिली. इससे पहले वर्ष 2019 में द क्वोरम क्लब में आयोजित ‘द इल्यूज़री वर्ल्ड’ और 2018 में इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया में भी उन्होंने अपनी फोटोग्राफी प्रदर्शित की थी. अवीवा बेग फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी एटेलियर 11 की सह-संस्थापक भी हैं. यह कंपनी देशभर की कई एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के साथ मिलकर काम कर रही है.

वायनाड से सांसद हैं प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं. उन्होंने उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी और अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का ब्यौरा दिया था.

रॉबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति 65.54 करोड़ रुपये
प्रियंका गांधी द्वारा पेश हलफनामे के अनुसार, रॉबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति 65.54 करोड़ रुपये है. इसमें 37.9 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां और 27.64 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं. इसके अलावा उनके नाम पर 10 करोड़ रुपये की देनदारियां भी दर्ज हैं. हलफनामे के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा के पास 2.18 लाख रुपये नकद हैं. वहीं, अलग-अलग बैंकों में उनके करीब 50 लाख रुपये जमा हैं. इसके साथ ही उन्होंने कई लोन भी ले रखे हैं, जिनकी कुल राशि करीब 34 करोड़ रुपये बताई गई है.

कारोबारी हैं रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा को महंगी कारों और बाइक्स का शौक है. उनके पास कुल तीन वाहन हैं, जिनमें 53 लाख रुपये की टोयोटा लैंड क्रूजर भी शामिल है. रॉबर्ट वाड्रा पेशे से कारोबारी हैं. उनका हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टम ज्वेलरी का कारोबार है. उनकी कंपनी का नाम ‘आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स’ है. इसके अलावा वे रियल एस्टेट सेक्टर में भी सक्रिय हैं और कई अन्य कंपनियों में निवेश के जरिए उनकी भागीदारी है.



Source link

Related posts

‘जब तक धर्म भारत को चलाएगा, देश विश्व गुरु बना रहेगा’, मुंबई में बोले RSS चीफ मोहन भागवत

DS NEWS

तमिलनाडु में पावर शेयरिंग को लेकर कांग्रेस में हलचल, दिल्ली में जुटेंगे दिग्गज

DS NEWS

‘चिकन नेक’ को निशाना बना रहे बांग्लादेशी कट्टरपंथी, असम के CM हिमंता बिस्व सरमा का बड़ा दावा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy