DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘…एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें’, नेहरू की गलतियों पर प्रियंका ने PM को दी सलाह
India

‘…एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें’, नेहरू की गलतियों पर प्रियंका ने PM को दी सलाह

Advertisements


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में वंदे मातरम् पर बहस के दौरान के कहा कि आजादी की लड़ाई में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जितना समय जेल में बिताया, लगभग उतने ही समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पद पर बने हुए हैं. प्रियंका ने यह पलटवार नेहरू की बार-बार आलोचना करने को लेकर किया. 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 12 साल बतौर प्रधानमंत्री हैं, जवाहरलाल नेहरू ने इस देश की आजादी के लिए लगभग इतना ही समय जेल में बिताया था. फिर वे 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे. आप उनकी बहुत बुराई करते हैं, लेकिन अगर उन्होंने ISRO (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन) शुरू नहीं किया होता तो आपके पास मंगलयान नहीं होता. 

‘नेहरू देश की सेवा करते हुए मरे’

उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने DRDO शुरू नहीं किया होता तो तेजस नहीं होता, अगर उन्होंने IIT और IIM शुरू नहीं किए होते, तो हम IT में आगे नहीं होते, अगर उन्होंने AIIMS शुरू नहीं किया होता, तो हम कोरोना जैसी चुनौती का सामना कैसे करते? कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जिए और देश की सेवा करते हुए मरे.’

‘नेहरू ने 9 साल बिताए थे जेल में’

आजादी की लड़ाई के दौरान नेहरू 9 बार जेल गए थे. उन्होंने जेल में 9 साल बिताए. उन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अपमान की एक लिस्ट बनाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि 999 हो या 9999, एक लिस्ट बनाओ और फिर हम समय तय कर सकते हैं. जैसे हम वंदे मातरम् पर 10 घंटे बहस कर रहे हैं. हम इस पर तबतक बहस करने के लिए तैयार हैं, जबतक आप चाहें. हमें संसद के कीमती समय का उपयोग उस काम के लिए किया जाना चाहिए, जिसके लिए लोगों ने हमें चुना है. एक बार अच्छे से बहस करके, इस चैप्टर को हमेशा के लिए बंद कर देते हैं. 

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘देश शिकायतें सुनेगा, इंदिरा जी ने क्या किया, राजीव जी ने क्या किया, वंशवाद की राजनीति क्या है, नेहरू की क्या गलतियां हैं. आइए उनके बारे में बात करें और इसे वहीं खत्म करें. फिर हम बेरोज़गारी और महंगाई के बारे में बात कर सकते हैं.’

प्रियंका गांधी ने इससे पहले वंदे मातरम् की पूरी चर्चा को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा था कि बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं. इसीलिए सरकार वंदे मातरम् पर चर्चा करवा रही है.  



Source link

Related posts

लाल किले से पहले कहां गया था उमर? दिल्ली धमाके को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

DS NEWS

‘संविधान को सिर पर रखकर नाचने वालों ने ही उसे कुचला’, पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार

DS NEWS

पैगंबर मोहम्मद का उपदेश सुना HC ने वकील को दी राहत, 19 साल बाद मिला न्याय; जानें पूरा मामला

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy