DS NEWS | The News Times India | Breaking News
PM मोदी का देहरादून दौरा! 8140 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, हाई अलर्ट पर प्रशासन
India

PM मोदी का देहरादून दौरा! 8140 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, हाई अलर्ट पर प्रशासन

Advertisements



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (9 नवंबर 2025) को देहरादून पहुंचने वाले हैं. इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर है. पीएम मोदी सुबह 11 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इस दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका स्वागत किया जाएगा. कार्यक्रम की बात करें तो पीएम मोदी 11:30 बजे वन अनुसंधान संस्थान (FRI) पहुंचेंगे, जहां पर उनके लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद वह 11:45 में उत्तराखंड के विकास से जुड़ी 8140 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून दौरे पर 12:05 बजे विभिन्न हितधारकों से संवाद करेंगे. इसके बाद 12:30 बजे राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर राजधानी देहरादून में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 वर्षों में 16वां दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 वर्षों में 16वां दौरा है, जो राज्य के विकास और जनसंपर्क दोनों ही दृष्टियों से ऐतिहासिक माना जा रहा है. इस दौरान वे थीम पवेलियन में उत्तराखंड की 25 साल की विकास यात्रा को भी देखेंगे. इस बार प्रधानमंत्री, जिन परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे. वे राज्य के सामाजिक ढांचे और आर्थिक स्थिरता के लिए अहम हैं. जमरानी बांध परियोजना कुमाऊं क्षेत्र में जल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी. सौंग बांध (देहरादून) शहर के पेयजल संकट का स्थायी समाधान प्रदान करेगा. चंपावत महिला खेल विश्वविद्यालय राज्य की बेटियों को खेल शिक्षा और नेतृत्व में आगे बढ़ने का अवसर देगा. नैनीताल डेयरी संयंत्र दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई जान डालेगा. विद्युत सब-स्टेशन और पिथौरागढ़ उपकेंद्र सीमांत जिलों में स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे. अमृत योजना के तहत देहरादून के 23 जोनों में पेयजल व्यवस्था शहरी जीवन की गुणवत्ता बढ़ाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘ये BJP इलेक्शन सिस्टम…’, वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, लगाए बड़े आरोप



Source link

Related posts

पति से गुजारा भत्ता के नाम पर मांगे 12 करोड़, लग्जरी फ्लैट और कार, CJI गवई बोले- ‘खुद कमाओ’

DS NEWS

‘जल्द हो सकता है खतरनाक युद्ध, जरूर किसी के साथ आएगा दुश्मन…’, सेना प्रमुख की गंभीर चेतावनी

DS NEWS

कर्नाटक: ‘एक रुपया भी लाकर दिखाएं, जो सजा देंगे मंजूर’, DK शिवकुमार की भाजपा सांसदों को चुनौती

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy