DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पीएम मोदी ने बिहार के पूर्णिया को दी 40,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कांग्रेस और RJD पर जम
India

पीएम मोदी ने बिहार के पूर्णिया को दी 40,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कांग्रेस और RJD पर जम

Advertisements


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (15 सितंबर, 2025) को बिहार के पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र किया. साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जोरदार जुबानी हमला किया. उन्होंने कहा कि उनका सरकार पिछड़ों और गरीबों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति में लगा हुआ है.

पिछड़ों और गरीबों को प्राथमिकता- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 सालों में 4 करोड़ लोगों को पक्का घर दिया गया है, जबकि अभी 3 करोड़ पक्के मकान देने का कार्य जारी है. हर गरीब को पक्का मकान देना हमारी सरकार का लक्ष्य है. पूर्णिया हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का निर्माण मात्र पांच महीने में पूरा किया गया. उन्होंने कहा कि सीमांचल के पिछड़ेपन की जिम्मेदारी कांग्रेस और राजद की है. एनडीए सरकार के दौरान सीमांचल में विकास की नई गाथाएं लिखी जा रही हैं.

राहुल गांधी पर कसा तंज
प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले उन्हें मखाना का नाम भी पता नहीं था. पीएम मोदी ने कहा- ‘आजकल जो लोग यहां चक्कर लगा रहे हैं मेरे यहां आने के प्रोग्राम बनने से पहले उन नेताओं ने मखाना का नाम तक नहीं सुना होगा.’

उन्होंने राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी होने की जानकारी दी. इसके माध्यम से मखाना किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा. मखाना क्षेत्र के विकास के लिए करीब 475 करोड़ रुपए की योजनाएं मंजूर की गई हैं.

घुसपैठियों पर सख्त चेतावनी, विपक्ष पर आरोप
प्रधानमंत्री मोदी ने घुसपैठियों और उनके समर्थकों को चेतावनी दी कि भारत में कानून का राज चलेगा. उन्होंने कांग्रेस और राजद पर आरोप लगाया कि ये लोग घुसपैठियों को बचाने में लगे हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा, “हर घुसपैठिए को देश से बाहर जाना होगा.” उन्होंने डेमोग्राफिक संकट का जिक्र करते हुए कहा कि सीमांचल व पूर्वी भारत में इसका कारण कांग्रेस और राजद की नीतियां हैं. साथ ही, लाल किले से डेमोग्राफी मिशन की घोषणा भी दोहराई.

डबल इंजन सरकार में महिलाओं का सशक्तिकरण
पीएम मोदी ने कहा कि राजद शासनकाल में माताएं-बहनें डरती थीं, लेकिन आज डबल इंजन सरकार के तहत महिलाएं लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और जीविका दीदी बनकर प्रेरणा बनी हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के लिए जनता ही परिवार है.

विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्णिया में 40,000 करोड़ रुपए से अधिक की रेल, कृषि और हवाई मार्ग से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ भी किया. 



Source link

Related posts

जब सीजफायर के बारे में बता रहे थे विदेश मंत्री एस जयशंकर, तभी विपक्ष ने की टोका-टोकी… भड़क गए

DS NEWS

हैदराबाद के अमीरपेट में नीलगिरि ब्लॉक में लगी भीषण आग! चौथी मंजिल पर फंसे छात्र, कैसे हुआ रेस्

DS NEWS

इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy