DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘छठी मइया सभी को आशीर्वाद दें’, PM मोदी ने दीं छठ की शुभकामनाएं, शारदा सिन्हा को किया याद
India

‘छठी मइया सभी को आशीर्वाद दें’, PM मोदी ने दीं छठ की शुभकामनाएं, शारदा सिन्हा को किया याद

Advertisements



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के श्रद्धालुओं को चार दिवसीय महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ यह महापर्व शुरू हो रहा है और सभी व्रतियों को उनका नमन और वंदन.

प्रधानमंत्री ने छठ महापर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह उत्सव सादगी और संयम का प्रतीक है. छठ के घाटों पर दिखाई देने वाले दृश्य में पारिवारिक और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने बताया कि छठ पूजा की प्राचीन परंपरा का हमारे समाज पर गहरा प्रभाव रहा है और आज यह पर्व विश्व के कोने-कोने में संस्कृति के महाउत्सव के रूप में मनाया जाता है.

पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की कि छठी मइया सभी को अपना आशीर्वाद दें. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, उपासना और प्रकृति प्रेम का अद्वितीय संगम है. इसमें अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है और प्रसाद में प्रकृति के विविध रंगों का समावेश होता है. छठ पूजा के गीत और धुनें भक्ति और प्रकृति की अद्भुत छवि प्रस्तुत करती हैं.

लोक गायिका शारदा सिन्हा को याद कर क्या बोले पीए मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया, “मेरा सौभाग्य है कि कल ही, मुझे बेगूसराय जाने का अवसर मिला था. बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी का बेगूसराय से आत्मीय रिश्ता रहा है. शारदा सिन्हा जी और बिहार के कई लोक कलाकारों ने अपने गीतों से, छठ के उत्सव को एक अलग भाव से जोड़ा है.

ये भी पढ़ें-

दुर्गापुर गैंगरेप: पीड़िता का कोर्ट में आरोपियों से हुआ आमना-सामना, शिनाख्त परेड में हुई शामिल





Source link

Related posts

AI इंपैक्ट समिट में शामिल होंगे अंबानी और मैक्रों, होटल ताज में एक रात का चार्ज 32 लाख तक पहुंच

DS NEWS

इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा

DS NEWS

IT की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में की आत्महत्या, कुछ दिन पहले बॉयफ्रेंड ने भी किया था सुसाइड

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy