DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पीएम मोदी का मणिपुर दौरा कल, 2 साल पहले राज्य में भड़की थी कुकी-मैतेई समुदाय के बीच जातीय हिंसा
India

पीएम मोदी का मणिपुर दौरा कल, 2 साल पहले राज्य में भड़की थी कुकी-मैतेई समुदाय के बीच जातीय हिंसा

Advertisements


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 13 सितंबर को मणिपुर का दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री सचिव पूनीत कुमार गोयल ने इम्फाल में बताया कि यह दौरा राज्य में शांति, सामान्यता और विकास की राह खोलेगा. प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब उन्हें मणिपुर में नहीं जाने पर विपक्ष की लगातार आलोचना हो रही है. कुकी और मैतेई समुदाय के बीच दो साल पहले मणिपुर में हिंसा भड़की थी. इस हिंसक झगड़े में 260 से ज्यादा से लोगों की जान चली गई थी और हजारों लोग विस्थापित हुए थे.

पीएम मोदी मणिपुर और मिजोरम का दौरा करेंगे. मिजोरम में वह बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे. मणिपुर के चुराचंदपुर के पीस ग्राउंड (जहां कुकी समुदाय अधिक है) से वे 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे. वहीं, मैतेई बहुल इम्फाल में प्रधानमंत्री 1,200 करोड़ रुपये की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मणिपुर सरकार ने चुराचंदपुर पीस ग्राउंड और कांगला फोर्ट इम्फाल में बड़े बिलबोर्ड लगवाए हैं. जनता के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं कि वे चाबियां, पेन, पानी की बोतलें, बैग, रुमाल, छाता, लाइटर, माचिस जैसी चीजें ना लाएं.

इसके अलावा, बच्चों (12 साल से कम उम्र के) और बीमार व्यक्तियों को कार्यक्रम स्थल पर नहीं लाने की भी सलाह दी गई है. चुराचंदपुर जिले में एयर गन पर पहले ही रोक लगाई गई थी. इम्फाल और चुराचंदपुर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी कर दी गई है.

विपक्ष की प्रतिक्रिया
कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के मणिपुर दौरे का स्वागत किया. उन्होंने कहा, “मणिपुर की समस्या लंबे समय से चल रही है, अच्छा हुआ कि वे अब जा रहे हैं.” वहीं, कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने मोदी के दौरे की तैयारियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह दौरा सिर्फ तीन घंटे का होगा और इससे मणिपुर के लोगों का अपमान होगा. जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा, “यह दौरा मणिपुर के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता की कमी दिखाता है.”



Source link

Related posts

विशाखापट्टनम नेवी जासूसी केस: दो और पाक एजेंट दोषी करार, NIA कोर्ट ने दी कैद की सजा

DS NEWS

बांग्लादेश निर्वासित की गई महिला को इंडियन क्यों बता रहे? आर्टिकल्स पर SC में बोले SG मेहता

DS NEWS

भारत की सीमा पर तैनात होगी वो बटालियन, जो छुड़ा देगी दुश्मनों के छक्के, चीन-PAK भी कांपेंगे

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy