DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘हमें हर हालात से निपटने को तैयार रहना होगा’, संसद में ईरान युद्ध पर क्या-क्या बोले PM मोदी?
India

‘हमें हर हालात से निपटने को तैयार रहना होगा’, संसद में ईरान युद्ध पर क्या-क्या बोले PM मोदी?

Advertisements


पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और उसके ग्लोबल असर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद से देश को सतर्क और तैयार रहने का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट सिर्फ क्षेत्रीय संघर्ष नहीं है, बल्कि इसके प्रभाव दुनिया की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर लंबे समय तक पड़ सकते हैं. इसलिए भारत को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा.

देश से एकजुटता की अपील

संसद में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि देश को एकजुटता के साथ इस चुनौती का सामना करना होगा. उन्होंने कहा, “इस युद्ध से दुनिया में जो मुश्किल हालात बने हैं, उनका असर लंबे समय तक रहने की संभावना है, इसलिए हमें तैयार रहना चाहिए और एकजुट रहना चाहिए. हमने COVID के समय में एकता के साथ ऐसी चुनौतियों का सामना किया है और अब हमें फिर से तैयार रहने की ज़रूरत है…”

सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश

प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि संभावित खतरे को देखते हुए देश की सभी कानून एवं व्यवस्था एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि संकट के दौर में सिर्फ बाहरी चुनौतियां ही नहीं, बल्कि आंतरिक अव्यवस्था और अफवाहों का खतरा भी बढ़ जाता है. इसी संदर्भ में उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखने और हर स्तर पर तैयारी मजबूत करने की बात कही.

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, “जब ऐसे संकट आते हैं, तो कुछ लोग उनका फ़ायदा उठाने की कोशिश करते हैं. इसलिए सभी कानून एवं व्यवस्था एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. सिक्योरिटी पर ध्यान दिया जा रहा है. चाहे वह कोस्टल सिक्योरिटी हो, बॉर्डर सिक्योरिटी हो, साइबर सिक्योरिटी हो, या स्ट्रेटेजिक जगहें हों, उन्हें और मज़बूत किया जाएगा…”

मिडिल-ईस्ट जंग के बीच पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार, आपूर्ति श्रृंखला और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर दबाव बढ़ रहा है. भारत जैसे बड़े आयातक देशों के लिए यह स्थिति आर्थिक और रणनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

अफवाहों-फेक न्यूज से बचने की अपील

उन्होंने देशवासियों से संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संकट के समय अफवाहों और गलत सूचनाओं से बचना बेहद जरूरी है. प्रधानमंत्री ने कहा, “शांत मन से हमें हर चुनौती का सामना करना है.. यही हमारी ताकत और पहचान है..” इसके साथ ही उन्होंने राज्यों और प्रशासनिक एजेंसियों से भी सतर्क रहने को कहा. प्रधानमंत्री ने चेताया कि संकट के माहौल में कुछ लोग झूठी खबरें फैलाकर या जमाखोरी करके हालात का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘हालात का फायदा उठाने वाले, झूठ फैलाने वाले इसका फायदा उठाएंगे, इससे बचना होगा. सरकारों से अपील है कि जमाखोरी के खिलाफ कड़ी मॉनिटरिंग की जाए.’

प्रधानमंत्री का संसद से दिया गया यह संदेश साफ करता है कि सरकार आने वाले समय में किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए सुरक्षा, निगरानी और प्रशासनिक तैयारी को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है.  प्रधानमंत्री का यह संदेश केवल सुरक्षा एजेंसियों के लिए निर्देश नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक चेतावनी और तैयारी का संकेत है. वैश्विक संकट के दौर में भारत की आंतरिक सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक एकजुटता को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता बन गई है.



Source link

Related posts

ट्रंप के झूठ की भारत सरकार ने खोल दी पोल, दुनिया के सामने खोलकर रख दिया सच, जानें क्या कहा?

DS NEWS

PSLV-C62 से EOS-N1 समेत 16 सैटेलाइट लॉन्च, अंतरिक्ष में पेट्रोल पंप से लेकर होगी AI लैब, जानें

DS NEWS

‘चुनाव आयोग CID को नहीं दे रहा जानकारी’, ‘वोट चोरी’ को लेकर राहुल गांधी का दावा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy