DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘इतिहास में दफन हो गए गजनी-औरंगजेब, वहीं खड़ा है सोमनाथ’, गुजरात में बोले प्रधानमंत्री मोदी
India

‘इतिहास में दफन हो गए गजनी-औरंगजेब, वहीं खड़ा है सोमनाथ’, गुजरात में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Advertisements


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के लिए शनिवार को सोमनाथ पहुंचे. प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए देश भर से आए भक्तों में अनोखा उत्साह देखने को मिला. ड्रोन शो में सोमनाथ के साहस, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने रविवार (11 जनवरी) को सोमनाथ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित करते हुए कहा, ‘महमूद गजनी से लेकर औरंगजेब तक हमले कर रहे थे लेकिन वो भूल गए थे कि सोमनाथ के नाम में सोम यानी अमृत है. ऐसे में जब जब इसे नष्ट करने की कोशिश हुई तो साेमनाथ मंदिर उठ खड़ हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि मजहबी आततायी इतिहास के पन्नों में सिमट गए तो वहीं साेमनाथ मंदिर आज भी स्वाभिमान से खड़ा है.’

‘एक हजार साल बाद भी सोमनाथ मंदिर खड़ा’
उन्होंने कहा कि एक हजार साल पहले, इसी जगह पर क्या माहौल रहा होगा. आप जो यहां उपस्थित हैं, उनके पुरखों ने हमारे पुरखों ने जान की बाज़ी लगा दी थी. अपनी आस्था के लिए अपने विश्वास के लिए और अपने महादेव के लिए उन्होंने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि हजार साल पहले वे आततायी सोच रहे थे कि उन्होंने हमें जीत लिया, लेकिन आज एक हजार साल बाद भी सोमनाथ महादेव के मंदिर पर फहरा रही ध्वजा पूरी सृष्टि का आह्वान कर रही है कि हिंदुस्तान की शक्ति क्या है, उसका सामर्थ्य क्या है.

बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ का इतिहास विनाश और पराजय का इतिहास नहीं है बल्कि ये इतिहास विजय और पुनर्निर्माण का है. भारत के पास सोमनाथ जैसे हजारों साल पुराने पुण्य स्थल हैं. ये स्थल हमारे सामर्थ्य, प्रतिरोध और परंपरा के पर्याय रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद गुलामी की मानसिकता वाले लोगों ने इनसे पल्ला झाड़ने का कोशिश की. उस इतिहास को भुलाने के कुत्सित प्रयास किए गए.

‘देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद है’
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने देखा कल रात 1,000 ड्रोन द्वारा वैदिक गुरुकुलों के 1,000 विद्यार्थियों की उपस्थिति और सोमनाथ के 1,000 वर्षों की गाथा का प्रदर्शन किया गया और आज 108 अश्वों के साथ मंदिर तक शौर्य यात्रा, मंत्रों और भजनों की अद्भुत प्रस्तुति ये सब कुछ मंत्र-मुग्ध कर देने वाला है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन में गर्व है, गरिमा है, गौरव है और इसमें गरिमा का ज्ञान भी है. इसमें वैभव की विरासत है, इसमें अध्यात्म की अनुभूति है. आनंद है. आत्मीयता है और देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद है.

ये भी पढ़ें

PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, स्वाभिमान पर्व समारोह में भी हुए शामिल, Video





Source link

Related posts

ELF पर उतरे PM मोदी, क्यों खास है नॉर्थ ईस्ट में बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी, जानें सब कुछ

DS NEWS

Explained: आज एग फ्रीज करें, प्रेग्नेंसी 5 साल बाद! एग्स फ्रीजिंग क्या है और कैसे होती है?

DS NEWS

Andhra: ट्रेन आते ही पटरी पर सिर रखकर जवान ने की आत्महत्या, अलग हो गया धड़, क्या थी वजह?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy