DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कनाडा के स्कूल में मास शूटिंग, 10 लोगों की मौत, PM मोदी का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
India

कनाडा के स्कूल में मास शूटिंग, 10 लोगों की मौत, PM मोदी का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में स्थित टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को हुई सामूहिक गोलीबारी में कुल 10 लोगों की मौत हो गई है. इस दर्दनाक घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करत हुए पीड़ित परिवारों और कनाडा के लोगों के प्रति संवेदना जताई है.

पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार (11 फरवरी, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दुख जताया है. उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘कनाडा में हुई भीषण गोलीबारी से मैं बहुत स्तब्ध हूं. जिन परिवारों ने अपने प्रिय लोगों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. इस गहरे दुख के समय में भारत, कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है.’

कनाडाई पुलिस ने स्कूल में से बरामद किए 6 लोगों के शव

कनाडा में मंगलवार (10 फरवरी) को हुई इस भीषण घटना के बाद पुलिस ने ब्रिटिश कोलंबिया के हाई स्कूल के अंदर से छह लोगों के शव बरामद किए. वहीं, एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई.

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के मुताबिक, इस मास शूटिंग में हमलावर भी मरा हुआ पाया गया, जिसकी मौत कथित रूप से गोली लगने से हुई. वहीं, करीब 25 अन्य लोगों गोलीबारी में घायल हुए हैं, जिनका लोकल मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में एक इमरजेंसी टेक्स्ट अलर्ट जारी किया गया था, जिसमें संदिग्ध का जिक्र एक भूरे बालों वाली महिला के रूप में बताया गया था.

पुलिस ने स्कूल के भीतर से कई पीड़ितों को निकाला

RCMP ने आधिकारिक तौर पर एक बयान में कहा कि घटना के बाद पहले जारी किए गए सार्वजनकि इमरजेंसी अलर्ट को रद्द कर दिया गया है, क्योंकि जांचकर्ताओं का मानना है कि वहां अब ऐसा कोई अन्य संदिग्ध मौजूद नहीं है, जिससे लोगों के जीवन पर कोई खतरा हो. हालांकि, जब इस गोलीबारी की सूचना मिली थी, तो उसके बाद अधिकारी स्कूल के अंदर दाखिल हुए और मौजूद खतरे को निष्क्रिय करने के लिए जरूरी कार्रवाई की. स्कूल में तलाशी के दौरान कई पीड़ित मिले. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





Source link

Related posts

10, 5 या 0… बिहार विधानसभा में चुनाव में जन सुराज पार्टी की आएंगी कितनी सीटें? खुद प्रशांत कि

DS NEWS

दानापुर में किसकी होगी जीत? BJP की टिकट पर राम कृपाल यादव मैदान में, RJD ने रीत लाल को उतारा

DS NEWS

‘जब मंदिरों पर हमले होते हैं तब…’, ममदानी ने उमर खालिद को लिखा पत्र तो भड़के VHP

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy