DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘एक आतंकी ने रो-रोकर’, जैश कमांडर के कबूलनामे पर PM मोदी ने अपने जन्मदिन पर क्या कहा? 
India

‘एक आतंकी ने रो-रोकर’, जैश कमांडर के कबूलनामे पर PM मोदी ने अपने जन्मदिन पर क्या कहा? 

Advertisements


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार (17 सितंबर 2025) को 75वां जन्मदिन हैं. इस मौके पर उन्होंने MP के धार में एक कार्यक्रम को संबोधित किया, जहां उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास के रोकर किए गए कबूलनामे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था. हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया है. हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रोकर अपना हाल बताया है.”

जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने हाल ही में एक वीडियो संदेश जारी किया. उसमें उसने कहा कि 7 मई को भारत के बहावलपुर पर हमले में मौलाना मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गए. उसके मुताबिक, यह हमला भारत के ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा था.

बहावलपुर जैश का मुख्य अड्डा
बहावलपुर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है और जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है. जैश का मुख्यालय मरकज सुभान अल्लाह मस्जिद के अंदर था. भारतीय सेना ने इस जगह को सीधा निशाना बनाया. सेना की प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया था कि यहीं से भारत विरोधी आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी. हमले में जैश का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया और लगभग 100 आतंकी मारे गए.

ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले का जवाब
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के रूप में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया. इनमें बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली और मुजफ्फराबाद प्रमुख थे. इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए और उनके ठिकाने जड़ से खत्म कर दिए गए.

मसूद अजहर और उसका नेटवर्क
मसूद अजहर, जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक और भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों का मास्टरमाइंड है. उसका परिवार भी बहावलपुर मुख्यालय में ही रहता था. अब उसके संगठन के कमांडर के दावे से यह साफ है कि ऑपरेशन सिंदूर ने अजहर और उसके नेटवर्क को भारी झटका दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘किसी की परमाणु धमकी से नहीं डरता भारत’, अपने जन्मदिन पर PAK को पीएम मोदी का मैसेज





Source link

Related posts

‘युद्ध की सोच बदल गई…’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारत की सैन्य एकता का दम, पढ़िए राजनाथ सिंह

DS NEWS

‘पीड़ितों की पीड़ा की अनदेखी नहीं करनी चाहिए’, पटना HC के आदेश को रद्द करते हुए SC ने दी सलाह

DS NEWS

‘साइबर फ्रॉड मामलों में टॉप के देशों भारत’, एक्सपर्ट्स ने बताया क्या नहीं करनी है गलती

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy